एक्सप्लोरर

सिनेमा ने मुझे मजबूत बनाया है : श्रुति हासन

चेन्नई: कहा जाता है कि ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया किसी भी शख्स को बदल सकती है, लेकिन अभिनेत्री श्रुति हासन इससे अछूती हैं. उनका मानना है कि सिनेमा ने उन्हें मजबूत बनाया है. अभिनेत्री का कहना कि आज भी वह पहले वाली श्रुति हैं, जिन्हें जो करना पसंद होता है, वही करतीं हैं और अपने दोस्तों के लिए हमेशा उपलब्ध रहतीं हैं. अभिनेत्री का कहना है कि एक कला के रूप में देखने पर यह (सिनेमा) आपकी दुनिया बन जाता है. श्रुति ने कहा, "मैं आठ साल से अभिनय की दुनिया में हूं. जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे अहसास होता है कि सिनेमा ने मुझे मजबूत बनाया है. (अभिनेत्री) सारिका और (अभिनेता) कमल हासन की बेटी के रूप में पली-बढ़ी होने के बावजूद मुझमें कुछ बदलाव नहीं आया है. मैं आज भी अपने दोस्तों के लिए वही शख्सियत हूं और अभी भी मुझे जो अच्छा लगता है, वही करती हूं." श्रुति के करियर की शुरुआती फिल्में 'लक', 'अनागनागा ओ धीरुदु' और '7एएम' असफल साबित हुई थीं, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें इन फिल्मों को करने का कोई अफसोस नहीं है. अभिनेत्री का कहना है कि एक कलाकार अकेले फिल्म की असफलता के लिए जिम्मेदार नहीं होता. फिल्म की किस्मत और कई चीजों पर भी निर्भर करती है. श्रुति के करियर को ऊंचाई पवन कल्याण अभिनीत तेलुगू फिल्म 'गब्बर सिंह' से मिली. यह फिल्म 'दबंग' की रीमेक है. श्रुति ने कहा कि वह पवन कल्याण की हमेशा आभारी रहेंगी, जिन्होंने उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका दिया. श्रुति को फिल्म 'सिंगम' सीरीज की तीसरी फिल्म 'एस13' का हिस्सा बनने पर भी गर्व है. यह फिल्म काफी सफल रही है. अभिनेत्री को काम में व्यस्त रहना पसंद है और उनका कहना है कि उन्हें अपने काम से बेहद प्यार भी है. इस वक्त उनके पास तीन फिल्में हैं जिनमें बड़े बजट की तमिल फिल्म 'संघमित्रा' भी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 X Review:'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 350 करोड़ का आंकड़ा छूने से है कितनी दूर?
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 13वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget