एक्सप्लोरर

कलाकारों और मजदूरों के इश्योरेंस के बगैर नहीं शुरू होगी फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग

सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिंटा सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम संगठन का कहना है कि अब फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग शुरू करने से पहले हर प्रोडक्शन कंपनियों को कलाकारों और मजदूरों का इंश्योरेंस करना होगा.

मुम्बई: देशभर में लॉकडाउन लागू किये जाने से पहले से ही यानि 19 मार्च से बॉलीवुड में फिल्मों,‌ टीवी व वेब शोज की शूटिंग बंद पड़ीं हैं. लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद से मुम्बई और आसपास के इलाकों में शूटिंग शुरू होने की हलचल तेज हो गयीं हैं. फिल्मों से पहले टीवी सीरियल की शूटिंग की संभावना बन रहीं हैं. निर्माताओं ने गाइडलाइन्स के तहत शूटिंग के आवेदन करना भी शुरू कर दिया है.

मगर सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) ने फिल्मों, टीवी और वेब शोज यानि किसी भी तरह की शूटिंग शुरू किये जाने से पहले तमाम कलाकारों को कोविड-19 के‌ तहत इंश्योरेंस देने की मांग फिल्म व टीवी निर्माताओं के सामने रख दी है.

सिंटा के सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए इंश्योरेंस की इस मांग के बारे में बताया कि सिंटा अपने सभी आर्टिस्ट्स के लिए इंश्योरेंस चाहता है और इसे लेकर बातचीत का दौर लम्बे समय‌ से जारी है. उन्होंने बताता कि इसे लेकर इंडियन ब्रॉडकास्टर्स फाउंडेशन (IBF) और इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) के बीच बातचीत का दौर अंतिम चरण में पहुंच गया है.

अमित बहल ने बताया कि इंश्योरेंस का खर्च ब्रॉडकास्टर्स यानि कि विभिन्न चैनल्स और विभिन्न निर्माताओं की बॉडी को वहन करना है और इसकी जिम्मेदारी कौन कितनी उठाता है, ये दोनों को मिलकर उठाना है. उन्होंने कहा कि जैसे ही इंश्योरेंस को लेकर सारी प्रकिया पूरी हो जाएगी, निर्माताओं को मिली शूटिंग के मुताबिक शूटिंग शुरू हो जाएगी.

25 लाख रुपए का बीमा कवर

हाल ही में कोलकाता में शूटिंग शुरू होने से पहले वहां के कलाकारों को 25 लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया है और किसी को भी कोविड-19 होने की सूरत में राज्य सरकार इलाज का खर्च उठाने का जिम्मा उठाया है. लेकिन अमित बहल का कहना है कि यहां के कलाकारों के लिए यह राशि उससे कहीं बड़ी होगी. अमित कहते हैं, "शूटिंग को लेकर यूं तो ज्यादातर फिल्मों और सीरियल के‌ निर्माता अपने यूनिट के सदस्यों के लिए इंश्योरेंस कराते ही हैं. अब इसमें कोविड-19 का एक और क्लॉज जोड़ा जाना है, जो कि कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से बेहद जरूरी है.

5 लाख से ज्यादा मजदूर

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न ‌इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के तहत तकरीबन 5 लाख मजदूर व तकनीशियन काम करते हैं तो वहीं FWICE तहत काम करनेवाले अलायड मजदूर यूनियन (AMU) के‌ तहत 45,000 मजदूर काम करते हैं. यूनियन के‌ ट्रेजरर राकेश मौर्य ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि कोविड-19 के तहत जब तक सभी मजदूरों को बीमा नहीं मिलता, तब तक शूटिंग शुरू होना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि FWICE और यूनियन की तरफ से मजदूरों को रोजाना के आधार पर मेहनताना देने की मांग भी निर्माताओं से की गयी है. इसके‌ अलावा FWICE और‌ AMU ने शूटिंग शुरू किये जाने की एक शर्त यह भी रखी है कि मजदूरों और तकनीशियनों के पहले के बकाया पैसे चुकता किये जाएं.

इस दिन से शुरू हो रही है शूटिंग

इस बीच, सीरियल निर्माता और IFTPC के‌ अध्यक्ष जे. डी. मजीठिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि सीरियल निर्माताओं ने सरकार द्वारा जारी‌ दिशा-निर्देशों के मुताबिक शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर ली है और इनमें से कइयों को सीरियल्स की शूटिंग शुरू करने की अनुमति भी‌ मिल गयी है. जे. डी. मजीठिया के मुताबिक ज्यादातर सीरियल्स की शूटिंग अमूमन 25 से 30 जून के‌ बीच शुरू होने‌ की संभावना है. उन्होंने कहा कि सीरियल्स के निर्माता इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे कि कोविड-19 को लेकर बनाईं गयीं किसी भी गाइडलाइन का उल्लंघन न हो.

फिल्मों की शूटिंग जुलाई से

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनीष गोस्वामी से एबीपी न्यूज़ से कहा कि बीमा की रकम के निर्धारण को लेकर फाइनल बातचीत सोमवार या फिर मंगलवार को होगी और शूटिंग के शुरू होने की प्रक्रिया इसपर निर्भर करेगी. उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग में अभी और वक्त लगेगा और मुम्बई में फिल्मों की शूटिंग जुलाई महीने ने पहले हफ्ते तो कतई शुरू नहीं होगी.

सुशांत के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, दिवंगत अभिनेता की तस्वीर पर अर्पित की पुष्पांजलि

डायरेक्टर अभिषेक कपूर का खुलासाः 'केदारनाथ' के बाद खोए-खोए रहते थे सुशांत, सारा अली खान की पूछ होने से थे नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'धमाल 4' ने 15वें दिन तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'रामायण' को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget