एक्सप्लोरर

Shilpa Shetty On Comeback: ‘हंगामा 2’ से बॉलीवुड में कमबैक पर पछता रही हैं शिल्पा शेट्टी, कहा- वो मेरा कैरेक्टर नहीं था

Shilpa Shetty On Her Comeback: एक लेटेस्ट इंटरव्यू में 'निकम्मा' की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने कमबैक पर बात की है और 'हंगामा 2' में अपने किरदार से नाखुशी जताई है.

Shilpa Shetty On Her Comeback: बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 90 के दशक में अपने हुस्न के जादू से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना दिया था. ‘धड़कन’, 'बाजीगर', ‘इंडियन’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘रिश्ते’ और ‘परदेसी बाबू’ समेत कई फिल्मों में काम किया था, जिसके बाद वह बॉलीवुड सुपरस्टार बन गई थीं. हालांकि, प्रेग्नेंसी और बेटे के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया था. पिछले साल 2021 में उन्होंने ‘हंगामा 2’ (Hungama 2) के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, वह ‘हंगामा 2’ को अपना कमबैक फिल्म नहीं मानती हैं.

‘हंगामा 2’ को नहीं मानती अपना कमबैक
शिल्पा शेट्टी ने ‘Mashable India’ के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि, वह ‘हंगामा 2’ को अपना कमबैक नहीं मानती हैं और वह इस फिल्म में अपने किरदार से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा, “हंगामा 2 मेरी कमबैक फिल्म नहीं थी. वो मेरी पहली कमबैक फिल्म कभी नहीं होनी चाहिए थी. मैंने वह फिल्म इसलिए की, क्योंकि मैं रतन जी (को-प्रोड्यूसर) को कभी ना नहीं कह सकी. उन्होंने मुझे इंडस्ट्री से मिलवाया है.' बता दें कि, शिल्पा की पहली फिल्म ‘बाजीगर’ को रतन जैन ने प्रोड्यूस किया था.

‘निकम्मा’ को मानती हैं अपनी कमबैक फिल्म
शिल्पा शेट्टी ने जहां ‘हंगामा 2’ पर अपनी असंतुष्टि जताई, वहीं ‘निकम्मा’ (Nikamma) को अपना असली कमबैक बताया. उन्होंने कहा, 'निकम्मा पहली फिल्म थी, जो मुझे करनी थी. लेकिन फिर यह अटक गया और मैं भी हमेशा प्रियन सर (डायरेक्टर प्रियदर्शन) के साथ काम करना चाहती थी. जब तक फिल्म आई और यह ओटीटी पर निकली और मैंने फिल्म देखी और मुझे लगा कि, 'यह मेरा कैरेक्टर नहीं था’. ऐसा हुआ, लेकिन ठीक है'.

आपको बता दें कि फिल्म ‘निकम्मा’ में शिल्पा शेट्टी एक सुपरहीरो का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और सिंगर शर्ली सेतिया भी मेन लीड में हैं. एक्ट्रेस ने ‘निकम्मा’ में अपनी भूमिका के बारे में कहा, “अग्नि एक बहुत ही अद्भुत किरदार है. यह पहली फिल्म है, जो मुझे ऑफर हुई थी. मैं वह काम करना चाहती थी, जो मेरे बच्चों को घर पर छोड़कर काम करने लायक हो.” बता दें कि, शिल्पा की 'निकम्मा' 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने शेयर किया अनुष्का शर्मा के साथ ‘कैंडिड मोमेंट’ का वीडियो, रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

दिलीप कुमार के कहने पर गोविंदा को छोड़नी पड़ी थीं 25 फिल्में, जानिए क्या थी बड़ी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget