एक्सप्लोरर

Raj Kundra Case: दो महीने बाद जेल से रिहा हुए राज कुंद्रा, मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब

पिछले 60 दिनों से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में जेल में बंद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को हाल ही में मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया है.

अश्लील फिल्मों के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा (Raj Kundra) को जेल से रिहाई मिल गई है. राज को मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया है. वहीं उनके साथ उनके सहयोगी रयान थोर्प को भी रिहाई मिल गई है. जेल से निकलने के बाद उन्हें मीडिया ने घेर लिया, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज को सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी.

जमानत के बाद शिल्पा ने शेयर की पोस्ट

वहीं सोमवार को राज कुंद्रा को मिली जमानत के बाद भी शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें लिखा हुआ है कि, इंद्रधनुष ये साबित करने के लिए मौजूद है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं.

Raj Kundra Case: दो महीने बाद जेल से रिहा हुए राज कुंद्रा, मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब

याचिका में राज ने किया था ये दावा

राज कुंद्रा ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दाखिल करते हुए दावा किया था कि इस मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है. उन्होंने याचिका में दावा किया था कि उनके कथित संदिग्ध अश्लील सामग्री के निर्माण में "सक्रिय रूप से" शामिल होने का कोई सबूत नहीं है और उन्हें इस मामले में "बलि का बकरा" बनाया जा रहा है.

जुलाई में गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को मुम्बई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था . राज कुंद्रा को पोनोग्राफी फिल्म्स बनाने,उसे मोबाइल एप और ओटीटी पर अपलोड करवाने, हवाला ट्रांजेक्शन के जरिये पैसों को ट्रांसफर करवाने, शैल कंपनियां बनाने जैसे कई गंभीर चार्जेज लगाए गए थे.  

इस मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राज कुंद्रा को आरोपी बताया था. राज कुंद्रा ने शनिवार 18 सितंबर को किला कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसपर आज सुनवाई हुई और कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दिया है.


Raj Kundra Case: दो महीने बाद जेल से रिहा हुए राज कुंद्रा, मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब

कुंद्रा ने अपनी जमानत याचिका में आरोप लगाया कि उन्हें इस मामले में बलि का बकरा बनाया गया और जांच एजेंसियों की किसी भी एफआईआर में उनका कही कोई नाम नही न है उनका कोई डायरेक्ट इन्वॉल्वमेंट ही दिखाया गया है.

क्राइम ब्रांच ने होटशॉट एप पर ओटीटी की जानकारियां साझा करने, पोर्न फिल्मों के पैसों का हिसाब किताब रखने और अपने मातहत काम करने वालो को इंस्ट्रक्शन देने का आरोप लगाया. जिसपर रॉज कुंद्रा ने अपनी जमानत याचिका में लिखा था कि वो कभी किसी पोर्न फिल्म के सेट पर या लोकेशन पर न गए, न जानते है. ऐसे लोगो को जो पोर्न फिल्म बनाते है और न ही उन्होंने कभी कोई पोर्न फिल्म का निर्माण किया.

ये भी पढ़ें

टैक्स चोरी पर Sonu Sood का बड़ा बयान, 'दो पार्टियों ने ऑफर की थी राज्यसभा की सीट, लेकिन मैंने इनकार कर दिया’

पटौदी पैलेस में मां Sharmila Tagore के साथ समय बिता रही हैं Soha Ali Khan, तस्वीरों में दिखाई तीन पीढ़ियों की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget