एक्सप्लोरर

'शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च पर बोले विधु विनोद चोपड़ा- एक समय ऐसा था जब मैं खुदकुशी करना चाहता था

ट्रेलर लॉन्च के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने जेनएनयू में छात्रों के साथ की गई हिंसा की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि मैं हर किस्म की हिंसा की निंदा करता हूं.

मुंबई: कश्मीरी पंडितों की समस्या पर बनी फिल्म 'शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता/निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने आज यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो अपनी जिंदगी को खत्म कर लेना चाहते थे.

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि उन दिनों वे खंडाला में थे और वे दुनिया से इस कदर निराश हो गये थे कि वो खुदकुशी कर लेना चाहते थे. उन्होंने कहा कि जिंदगी में हममें से हर कोई किसी न किसी तरह की मुश्किल से गुजरता है, मगर हममें से हर किसी की पहले से ही एक भूमिका तय है, जिसे हम सबको निभाना है. विधु ने‌ कहा कि आज उन्हें इस बात का सुकून है कि उन्होंने सालों की मेहनत के बाद 'शिकारा' बनाई, जिसे लोग देखेंगे और कश्मीरी पंडितों के दर्द को अच्छी तरह से समझ पाएंगे.

जाने-माने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म 'शिकारा' आज से 30 साल पहले जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों और उसके बाद 400000 कश्मीरी पंडितों के दर्द पर आधारित है.

विधु ने इस मौके पर कहा कि 'शिकारा' को बनाने उनका मकसद अपनी मां शांतिदेवी चोपड़ा के दर्द को हाईलाइट करना है, जिन्हें कश्मीर में 1989 में हुई हिंसा के कश्मीर को भारी मन से छोड़कर जाना पड़ा था. विधु ने कहा कि इस फिल्म से उनके जज्बात जुड़े हैं और इस फिल्म को वो सालों से बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म देश की हर मां को समर्पित है.

शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च पर बोले विधु विनोद चोपड़ा- एक समय ऐसा था जब मैं खुदकुशी करना चाहता था

'शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विधु विनोद चोपड़ा ने जेएनयू में छात्रों के साथ की गयी हिंसा की भी निंदा की. उन्होंने कहा, "मैं हर किस्म की हिंसा की निंदा करता हूं. मैं 30 साल पहले (कश्मीर में) हुई हिंसा की भी निंदा करता हूं और मैं आज हो रही हिंसा की भी निंदा करता हूं."

इस मौके पर खुद विधु विनोद चोपड़ा, फिल्म के संगीतकार ए. आर. रहमान, गीतकार इरशाद कामिल, फिल्म के नवोदित कलाकर आदिल खान और सादिया मौजूद थे.

विधु ने दोनों कश्मीरी कलाकारों को अंत में इंट्रोड्यूस कराया, जिन्होंने मंच पर इरशाद कामिल की लिखी एक कविता भी पढ़ी. दोनों कलाकार कश्मीरी है और यह दोनों एक्टर की पहली फिल्म है.

विधु विनोद चोपड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो इस फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों को नहीं लेना चाहते थे क्योंकि ऐसा करने पर यह फिल्म फर्जी नजर आती और वो अपनी फिल्म को प्रामाणिक बनाना चाहते थे और यही वजह है कि उन्होंने आदिल और सादिया को मुख्य भूमिकाओं में लिया.

विधु ने यह भी बताया कि उनकी इस फिल्म में तकरीबन 4000 असली कश्मीरी पंडितों को भी कलाकार के तौर पर इस्तेमाल किया है. विधु ने कश्मीर की समस्या को सियासत से उपजी समस्या ठहराया और कहा कि यह जितना 30 साल पहले सच था, यह आज भी उतना ही बड़ा सच है.

उल्लेखनीय है कि विधु चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म का म्यूजिक कंपोज करने के लिए ए. आर. रहमान ने एक भी पैसा नहीं लिया है, जो कोई मामूली बात नहीं है. 'शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च की शुरुआत ने संगीतकार ए. आर. रहमान ने फिल्म की थीम सॉन्ग को लाइव परफॉर्मेंस के जरिए पेश किया.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget