एक्सप्लोरर

बड़े बेटे को याद कर स्क्रीन पर ही रो पड़े शेखर सुमन, बोले- 'पूरी रात मैं उसके शरीर के साथ लेटा रहा...'

Shekhar Suman Interview: शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन 'हीरामंडी' में दिखाई देने वाले हैं. अध्ययन से पहले शेखर का एक और बेटा आयुष था. हाल ही में शेखर आयुष की मौत को लेकर बात करते हुए इमोशनल हो गए.

Shekhar Suman Interview: एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'हीरामंडी' में दिखाई देने वाले हैं. ऐसे में शेखर सुमन अपने बेटे को भंसाली की सीरीज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच शेखर ने अपने बड़े बेटे आयुष सुमन को भी याद किया जो अब इस दुनिया में नहीं है. शेखर ने बताया कि कैसे आयुष को खोना उनकी जिंदगी की एक बड़ी ट्रेजेडी थी.

एबीपी लाइव को इंटरव्यू देने के दौरान शेखर ने खुलासा किया कि उनके बेटे आयुष को एक बीमारी थी जिसके चलते उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा- 'मेरे बाबूजी बहुत बड़े डॉक्टर थे और उन्होंने आयुष को छूकर बताया था कि उसका पेट थोड़ा बड़ा है. उन्होंने मुझे मुंबई ले जाकर उसका चेकअप कराने की सलाह दी. उसका जब चेकअप हुआ तो पता ही नहीं चला कि उसकी लीवर बड़ा क्यों है और हम सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि ये उसकी जिंदगी ले लेगा.'

बेटे को हुई थी गंभीर बीमारी
शेखर सुमन ने आगे कहा कि उन्होंने बाबूजी के ही कहने पहले बेटे का 2डी एको कराया और जब उसकी रिपोर्ट आई तो सब हैरान रह गए. शेखर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को जब रिपोर्ट पढ़कर सुनाई तो उन्होंने बताया कि ये बहुत बड़ी बीमारी है. शेखर ने कहा- 'मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा था और मुझे ट्रेजेडी का अंदाजा हो रहा था. जब मैं कार्डियोलोजिस्ट के पास गया तो उन्होंने अल्का जी को कहा कि आप बाहर बैठिए. यही सुनकर मुझे यकीन हो गया कि मैं बहुत बुरी खबर सुनने वाला हूं.'

पत्नी ने भगवान से की बेटे की मौत की दुआ
शेखर ने आगे कहा- 'डॉक्टर ने कहा कि शेखर मुझे माफ करना लेकिन अब टाइम नहीं है. ये सुनने के बाद मेरी आंखों के सामने बिल्कुल अंधेरा छा गया और मैं रोने लगा.' शेखर ने आगे बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए दुआ करने के लिए कोई मस्जिद, मंदिर नहीं छोड़ा. एक्टर ने बताया कि उनके बेटे के आखिरी समय में उनकी पत्नी ने प्रार्थना की कि भगवान अब उसे अपने पास बुला ले क्योंकि अब उनसे अपने बच्चे का दर्द देखा नहीं जा रहा था.

रातभर बेटे की डेड बॉडी के साथ रहे शेखर
शेखर ने रोते हुए ये भी बताया कि अपने बच्चे के निधन के बाद वे उसे अपनी गोद में लेकर उसके साथ ही रहे. शेखर पूरी रात उसके शरीर के साथ लेटे रहे. एक्टर ने कहा- 'वो मंजर सामने से नहीं जाता जब वो बर्फ की सिल्ली पर लेटा था. इससे बड़ी ट्रेजेडी एक पिता के लिए क्या होगी कि उसे अपने बेटे को कंधा देना पड़े.'

ये भी पढ़ें: 'अर्जुन रेड्डी' के बाद अब 'फैमिली स्टार' देख विजय देवरकोंडा पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी
17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget