एक्सप्लोरर

शंकराचार्य की तरफ से सलमान खान को मिला द्वारका आने का न्योता, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

Shankaracharya And Salman Khan: अनंत-राधिका की शादी में सलमान खान ने शंकराचार्य के सामने हाथ जोड़े. इस दौरान एक्टर को द्वारका आने का न्योता भी मिला. एक्टर ने जो जवाब दिया वो आपको जरुर सुनना चाहिए.

Shankaracharya And Salman Khan: देश दुनिया में चर्चा में रही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाड़ले अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग क्षेत्रों के बड़े-बड़े दिग्गज शमिल हुए थे. फिल्म, राजनीति, बिजनेस और क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने इस शादी में हिस्सा लिया.

वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश के कई चर्चित साधु-संत और कथावाचक भी पहुंचे थे. न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देने के लिए जगद्गुरु रामभद्रचार्य से लेकर शंकराचार्य तक पहुंचे थे. बता दें कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने अनंत-राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी में शिरकत की थी.

सलमान खान ने जोड़े शंकराचार्य के सामने हाथ

अनंत-अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें काफी चर्चा में रही. ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान शंकराचार्य के सामने हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं. उनके पास खड़े उनके बॉडीगार्ड शेरा भी आध्यात्मिक गुरु को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए दिखें.

द्वारका आने के न्योते पर क्या बोले सलमान खान?

एक्स पर एक यूजर ने सलमान खान का वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो अनंत और राधिका की शादी का है. इसमें शंकराचार्य देखने को मिल रहे हैं. हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में ये क्लियर नहीं हो पाया कि ये ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हैं या द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती. यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'अंबानी की शादी में गुरु शंकराचार्य से बातचीत करते हुए सलमान खान.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

वीडियो में आप देख सकते है कि सलमान खान को शंकराचार्य जी की तरफ से द्वारका आने के लिए  खा जाता है. उनसे कहा जाता है कि, आप लोग आइएगा द्वारका. इस पर सलमान कहते हैं कि. 'जरूर जरूर. मेरी बहनें आती रहती है.' इसके बाद सलमान ने शंकराचार्य जी के सामने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया. 

अनंत-राधिका की शादी में सलमान ने मचाई धूम

सलमान अनंत-राधिका के वेडिंग रिसेप्शन को छोड़कर उनके हर फंक्शन में नजर आए. उन्होंने दोनों की संगीत सेरेमनी में कपल के साथ जमकर डांस किया था. वहीं वे दोनों की हल्दी सेरेमनी में भी नजर आए थे. इसके अलावा 12 जुलाई को हुई शादी और फिर 13 जुलाई को आयोजित की गई आशीर्वाद सेरेमनी में भी सलमान खान ने शिरकत की थी.

यह भी पढ़ें: जावेद जाफरी के बेटे को अंबानी ने दिया 30 करोड़ का गिफ्ट? अनंत-राधिका को मिलाने के लिए मिला बंगला! जानें सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget