एक्सप्लोरर

Shamita Shetty-Raqesh Bapat Breakup : एक साल भी नहीं चला शमिता शेट्टी और राकेश बापट का रिश्ता, एक्ट्रेस ने अनाउंस किया ब्रेकअप

Shamita-Raqesh break Up : बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और उनके ब्वॉयफ्रेंड  राकेश बापट की रास्ते अलग-अलग हो गए हैं.

Shamita Shetty Break Up : बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और उनके ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट (Raqesh Bapat) के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं. शमिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दे दी है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. शमिता के इस अनाउंसमेंट से उनके और राकेश बापट के फैंस का दिल जरूर टूटने वाला है.

कुछ दिनों पहले भी ये खबर आई थी कि शमिता और राकेश के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो गए हैं, हालांकि उस वक्त एक्ट्रेस ने उन खबरों को गलत बताया था और कहा था कि दोनों अब भी साथ हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने ख़ुद ये अनाउंस कर दिया है कि राकेश बापट और उनका ब्रेकअप हो गया है.

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए शमिता शेट्टी ने लिखा, ''मुझे लगता है कि ये साफ कर देना जरूरी है. राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं,लेकिन यह खूबसूरत म्यूज़िक वीडियो उन सभी फैंस के लिए है जिन्होंने हमें इतना प्यार और समर्थन दिया है. हम पर हमेशा इस तरह अपना प्यार बरसाते रहें. आप सभी को प्यार और आभार."
Shamita Shetty-Raqesh Bapat Breakup : एक साल भी नहीं चला शमिता शेट्टी और राकेश बापट का रिश्ता, एक्ट्रेस ने अनाउंस किया ब्रेकअप
राकेश बापट ने भी लिखा पोस्ट...
राकेश बापट ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शमिता के साथ ब्रेकअप अनाउंस करते हुए एक पोस्ट लिखा है. राकेश ने लिखा, 'मैं आप सब को बता देना चाहता हूं कि मैं और शमिता अब साथ नहीं हैं. नियति ने हमें बहुत विपरीत परिस्थितियों में मिलवाया. शारा परिवार ने हमारा इतना साथ दिया और हमें इतना प्यार दिया उसके लिए बहुत शुक्रिया. मैं जानता हूं कि ये सुनकर आपका दिल टूट जाएगा, लेकिन उम्मीद करता हूं कि आप लोग हम दोनों पर अलग-अलग भी प्यार बरसाते रहेंगे. आपके सपोर्ट की हमेशा ज़रूरत रहेगी. ये गाना आप सभी के लिए समर्पित है.'
Shamita Shetty-Raqesh Bapat Breakup : एक साल भी नहीं चला शमिता शेट्टी और राकेश बापट का रिश्ता, एक्ट्रेस ने अनाउंस किया ब्रेकअप
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट की लव स्टोरी 'बिग बॉस ओटीटी' से शुरू हुई थी जो  पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था. उसके बाद दोनों कुछ वक्त के लिए 'बिग बॉस 15' में भी साथ दिखे थे. बाहर आकर भी दोनों को कई बार साथ देखा गया, हालांकि पिछले कुछ दिन से दोनों साथ नहीं दिख रहे थे ऐसे में लोगों को अंदेशा था कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, और आखिरकार अब  शमिता ने बता ही दिया की दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

Sushmita Sen के इंस्टाग्राम से अनफॉलो किए जाने पर बोले Rajeev Sen, चारु को ताने मारते हुए कहा- ‘सब जानते वो कितनी सीधी हैं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget