अरिजीत के मुरीद हुए शाहरुख, कहा गाते ऐसे हो कि रोमांस खुद बाहर आ जाता है

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रईस’ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस फिल्म में शाहरुख रईस आलम नाम के शराब व्यापारी का किरदार निभा रहे हैं.
शाहरुख की फिल्म का पहला गाना ‘जालिमा’ रिलीज हो गया है. लोगों को ‘रईस’ का ये गाना खूब पसंद भी आ रहा है. अब शाहरुख ने सिंगर अरिजीत सिंह की तारीफ की है. अरिजीत ने ही ‘जालिमा’ गाने को अपनी आवाज दी है.
दरअसल अरिजीत सिंह ने ट्विटर पर शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा, “शाहरुख की बॉडी में रोमांटिक खून है. दुनिया में कोई भी उनकी तरह रोमांस नहीं कर सकता. प्यार और सम्मान.”
जिसके जवाब में शाहरुख नें लिखा, “तुम गाते ही ऐसे हो, प्यार खुद ही बाहर आ जाता है. फिर से शुक्रिया.” आपको बता दें कि शाहरुख की ‘रईस’ 25 जनवरी को रिलीज होगी.
Source: IOCL



























