एक्सप्लोरर

अपने फैन्स के बीच नाच-गाकर, केक काटकर शाहरुख खान ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन

जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान‌ ने देश के‌ कोने-कोने और दुनियाभर से आये अपने फैन्स का मनोरंजन करते हुए अपनी कई हिट फिल्मों के डायलॉग्स भी सुनाए. शाहरुख ने एक के बाद एक नाकाम हो रही अपनी फिल्मों के बारे में कहा कि बुरी फिल्में बनायी नहीं जाती हैं, बल्कि बन जाती हैं और वो वैसे ही अच्छी फिल्में भी‌ बनायी‌ नहीं जाती हैं, बल्कि वे बन जाती हैं.

मुम्बई: शाहरुख खान ने अपने‌ 54वें जन्मदिन का जश्न देश और दुनिया के अलग अलग शहरों से आये अपने फैन्स के बीच मनाया. इस कार्यक्रम का आयोजन मुम्बई के बांद्रा स्थित सेंट एंड्रयूज़ ऑडिटोरियम में विशेष तौर पर शाहरुख के फैन्स के लिए किया गया था. शाहरुख खान ने अपने तमाम फैन्स के बीच अपने‌ 54वें जन्मदिन का केक भी काटा और मंच पर मौजूद अपनी टीम के लोगों को भी खिलाया.

उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान ने अपने फैन्स द्वारा पूछे गये तमाम‌ सवालों के जवाब भी दिये. फैन्स ने उनकी फिल्मों से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक सभी तरह के सवाल पूछे और शाहरुख ने सभी सवालों के जवाब बेहद धैर्य और अपने ही अनोखे अंदाज में दिये. गौरतलब है कि सवाल पूछने वाले कुछ चुनिंदा फैन्स को शाहरुख खान की तरफ से मौके पर ही इनाम भी बांटे गये.

इस मौके पर शाहरुख खान ने अपनी अगली किसी फिल्मी का ऐलान नहीं किया और कहा कि वो जल्द ही ऐसा करेंगे. उन्होंने कहा कि वे अपने फैन्स के लिए सभी तरह की फिल्मों में काम कर उनका मनोरंजन करना चाहते हैं और एक बार शूटिंग शुरू होते ही वो अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर देंगे. शाहरुख ने मजाक करते हुए ये भी कहा कि लोग बर्थडे विश करने के लिए उनके घर (मन्नत) तक तो आ जाते हैं, मगर सिनेमा हॉल तक नहीं आते हैं.

शाहरुख ने एक के बाद एक नाकाम हो रही अपनी फिल्मों के बारे में कहा कि बुरी फिल्में बनायी नहीं जाती हैं, बल्कि बन जाती हैं और वो वैसे ही अच्छी फिल्में भी‌ बनायी‌ नहीं जाती हैं, बल्कि वे बन जाती हैं.

शाहरुख खान‌ ने देश के‌ कोने-कोने और दुनियाभर से आये अपने फैन्स का मनोरंजन करते हुए अपनी कई हिट फिल्मों के डायलॉग्स भी सुनाए. अंत में शाहरुख खान ने 1998 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर डांस कर अपने फैन्स का दिल जीत लिया.

इससे अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर मध्यरात्रि में अपने बंगले मन्नत पर अपने हज़ारों फैन्स से रूबरू होने के बाद शाहरुख खान ने शाम 6.00 बजे के करीब एक बार फिर से मन्नत में अपने फैन्स को दर्शन दिये और उन्हें जन्मदिन पर बधाई देने आये तमाम फैन्स का हाथ हिलाकर अभिभावदन किया.

उल्लेखनीय है इस बार शाहरुख के साथ उनके सबसे छोटे बेटे अबराम भी थे. शाहरुख के घर के सामने इकट्ठा हुए हजारों बेकाबू फैन्स को नियंत्रित करने में पुलिसवालों को खासी मशक्कत करनी पड़ी और पुलिस को हल्के लाठी-चार्ज का सहारा भी‌ लेना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
'बंटवारा 1947' की स्क्रीनिंग में बॉबी देओल ने भाई सनी देओल को लगाया गले, इन सेलेब्स ने भी बिखेरा जलवा
'बंटवारा 1947' की स्क्रीनिंग में बॉबी देओल ने भाई सनी देओल को लगाया गले, इन सेलेब्स ने भी बिखेरा जलवा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget