एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: 'सुपर 30' भी नहीं लगा पाई 'Kabir Singh' की कमाई पर ब्रेक, 26वें दिन भी किया करोड़ों का कारोबार

Kabir Singh BOX OFFICE : शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' का जलवा रिलीज़ के 26वें दिन भी कायम रहा है. फिल्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' सिनेमाघरों में चौथे हफ्ते भी खूब धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर लोगों में दीवानगी किस हद तक है इसका अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसने 26वें दिन भी डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है. ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' की रिलीज़ के बावजूद 'कबीर सिंह' की कमाई लगातार जारी है. इस पर ऋतिक की फिल्म का कोई खास असर पड़ता नज़र नहीं आ रहा है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक कबीर सिंह ने मंगलवार को 26वें दिन 1.60 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. इससे पहले चौथे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.54 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़, रविवार को 4.05 करोड़ और सोमवार को 1.65 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म की अब तक कुल कमाई 263.19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

गौरतलब है कि शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' जितनी कमाई कर रही है, उससे ज्यादा इस फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. फिल्म पर महिला विरोधी होने के आरोप लगे हैं. हालांकि इतनी आलोचनाओं के बावजूद फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. लोग 26वें दिन भी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटरों का रुख कर रहे हैं.

चौथे हफ्ते में तोड़ डाले बड़े रिकॉर्ड 'कबीर सिंह' ने चौथे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 2.54 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 3.75 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 4.05 करोड़ रुपए की कमाई की. बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक कबीर सिंह चौथे वीकेंड में कमाई करने के मामले में हिंदी फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है. इससे पहले सिर्फ 'उरी: द सर्जिलक स्ट्राइक' और 'बाहुबली 2' है. 'उरी' ने चौथे वीकेंड पर 18.94 करोड़, जबकि 'बाहुबली 2' ने 18.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

 

चौथे वीकेंड की कमाई के मामले में 'कबीर सिंह' ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' को पछाड़ दिया है. 'दंगल' ने चौथे वीकेंड पर 10.24 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि 'संजू' ने चौथे वीकेंड पर 6.75 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था.

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' उन्हीं के निर्देशन में बनी तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई है.

यहां देखें फिल्म का गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?
‘द केरल स्टोरी 2’ कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कितना कमाया मुनाफा?
Dhurandhar 2 BO Day 26: ‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों
Dacoit BO Day 4: मंडे टेस्ट में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत’ फेल हुई या पास? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
मंडे टेस्ट में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत’ फेल हुई या पास? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
'बेटे जॉय के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है', 'रोंगाली बिहू' पर बचपन के दिनों को देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया याद
'बेटे जॉय के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है', 'रोंगाली बिहू' पर बचपन के दिनों को देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया याद

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय! BJP के सीएम के साथ चिराग पासवान और मांझी के कितने मंत्री बनेंगे?
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय! BJP के सीएम के साथ चिराग पासवान और मांझी के कितने मंत्री बनेंगे?
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?
‘द केरल स्टोरी 2’ कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कितना कमाया मुनाफा?
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget