एक्सप्लोरर

Kabir Singh Box Office: 25 दिनों में 260 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई शाहिद और कियारा की 'कबीर सिंह'

Kabir Singh Box Office: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' ने रिलीज़ के 25वें दिन भी शानदार कमाई की है. अब तक फिल्म की कुल कमाई 260 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर गई है.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता शाहिद कपूर की हालिया रिलीज़ फिल्म 'कबीर सिंह' की कमाई लगातार जारी है. चौथे हफ्ते के वीकेंड पर कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब फिल्म ने चौथे सोमवार को भी उम्मीद से बेहतर कारोबार किया है. फिल्म ने रिलीज़ के 25वें दिन डेढ़ करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमाए हैं. 'कबीर सिंह' शाहिद की सोलो फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही बन चुकी है.

फिल्म ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने चौथे वीकेंड पर 10.34 करोड़ रुपए का कारोबार किया और अब सोमवार को वीकेंड खत्म होने के बाद भी इसकी कमाई थमी नहीं है. इसने चौथे सोमवार को 1.65 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 261.59 करोड़ तक पहुंच गई है.

 

आपको बता दें कि 'कबीर सिंह' जितनी कमाई कर रही है उससे ज्यादा इस फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. फिल्म पर महिला विरोधी होने के आरोप लगे हैं. हालांकि इतनी आलोचनाओं के बावजूद फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

चौथे वीकेंड पर तोड़ा 'दंगल' और 'संजू' का रिकॉर्ड 'कबीर सिंह' ने चौथे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 2.54 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 3.75 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 4.05 करोड़ रुपए की कमाई की. बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक कबीर सिंह चौथे वीकेंड में कमाई करने के मामले में हिंदी फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है. इससे पहले सिर्फ 'उरी: द सर्जिलक स्ट्राइक' और 'बाहुबली 2' है. 'उरी' ने चौथे वीकेंड पर 18.94 करोड़, जबकि 'बाहुबली 2' ने 18.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

चौथे वीकेंड की कमाई के मामले में 'कबीर सिंह' ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' को पछाड़ दिया है. 'दंगल' ने चौथे वीकेंड पर 10.24 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि 'संजू' ने चौथे वीकेंड पर 6.75 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था.

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' उन्हीं के निर्देशन में बनी तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई है.

यहां देखें फिल्म का हिट गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेया घोषाल लेंगी प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट? सिंगर ने एबीपी न्यूज संग बातचीत में किया बड़ा खुलासा
श्रेया घोषाल लेंगी प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट? सिंगर ने एबीपी न्यूज संग बातचीत में किया बड़ा खुलासा
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब Maatrubhumi के टाइटल से होगी रिलीज
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान'का बदला नाम, अब 'मातृभूमि' के टाइटल से होगी रिलीज
हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, वरुण धवन से नोरा फतेही तक ने दी श्रद्धांजलि
हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, वरुण धवन से नोरा फतेही तक ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget