एक्सप्लोरर

शाहरुख खान ने कहा- खराब फिल्म जानबूझकर नहीं बनाई

शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में 'फैन', 'रईस', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'जीरो' उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं.

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान के हाथ पिछले कुछ समय से कोई बड़ी सफलता नहीं लगी है, उनका कहना है कि उन्होंने जानबूझकर कभी खराब फिल्मों का निर्माण नहीं किया है. शाहरुख ने शनिवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया और इस दौरान इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस दिन पर शायद वो अपनी किसी फिल्म का एलान सकते हैं, हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और इससे उनके प्रशंसक काफी निराश हो गए हैं.

मुंबई में अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान शाहरुख ने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे पता है कि कई सारे लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे थे और मीडिया से जुड़े लोग अनुमान लगा रहे कि मैं अपने जन्मदिन पर किसी फिल्म का एलान करने जा रहा हूं, मेरी फिल्मों की खूबसूरती आप सभी की वजह से है. जिस भी दिन इसकी घोषणा की जाएगी, वो हमारा जन्मदिन होगा."

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं एक अच्छी फिल्म बनाता हूं तो आपको खुशी होती है और जब मैं कोई बुरी फिल्म बनाता हूं तो आपको दुख होता है. मैं इस बात को समझता हूं और इसका सम्मान करता हूं. मैंने कभी जानबूझकर बुरी फिल्म बनाने की कोशिश नहीं की, लेकिन ऐसा हो जाता है. ठीक इसी तरह, मैंने कभी कोई अच्छी फिल्म बनाने की भी कोशिश नहीं की, बस हो गया है."

शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में 'फैन', 'रईस', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'जीरो' उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं.

फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह को साझा करते हुए शाहरुख ने कहा, "जब कभी मैं चोटिल हुआ हूं, मैंने चोट लगने के बावजूद काम किया है, ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं पूरी तरह ठीक होने के बाद ही काम पर गया हूं, इसलिए मैंने सोचा मैं कुछ वक्त निकालता हूं, इस बार पूरी तरह ठीक हो जाता हूं. चूंकि मेरे बच्चे कॉलेज जा रहे थे, तो मैंने सोचा कि उनके साथ थोड़ा वक्त बिता लेता हूं और इन सबके साथ मैं अपनी फिल्मों के लिए कुछ ऐसी कहानियों के बारे में सोचना चाहता था जो लोगों को पसंद आए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन तोड़े 8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें 'कॉकटेल 2' का भी हाल
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन तोड़े 8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें 'कॉकटेल 2' का भी हाल
Welcome To The Jungle Collection Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन भी गाड़े झंडे, 39 करोड़ का टच किया आंकड़ा, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन भी गाड़े झंडे, 39 करोड़ का टच किया आंकड़ा, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Cocktail 2 Worldwide Box office Collection: 8वें दिन भी नहीं थमी 'कॉकटेल 2', बनाए 3 और नए रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8वें दिन भी नहीं थमी 'कॉकटेल 2', बनाए 3 और नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget