एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस फेलियर पर बोले शाहरुख, इतने साल सफल रहा अब थोड़ी असफलता भी चख लूं

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं. इसे लेकर शाहरुख का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने मजेदार अंदाज में इस बात को स्वीकारा है.

सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्मों से थोड़े समय का ‘ब्रेक’ लिया है लेकिन अभिनेता का कहना है कि अच्छे सिनेमा के लिये उनमें अब भी बहुत क्षमता है. 53 वर्षीय अभिनेता की पिछली फिल्में ‘दिलवाले’, ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘जीरो’ थी जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली.

अभिनेता ने कहा कि अपने आस-पास मौजूद लोगों में फिल्मों के लिये जुनून देखकर ही उन्हें अच्छी कहानियां सुनने का मौका मिलता है. शाहरुख ने कहा, ‘‘अच्छी फिल्म करने के लिये जो बात मुझे प्रेरित करती है वह मैं समझता हूं मेरे इर्द-गिर्द मौजूद लोग ही हैं जो ऐसी बेहतरीन सिनेमा बनाते हैं... और मैं समझता हूं कि मुझमें अच्छी फिल्में करने की क्षमता बाकी है. मेरे अंदर अब भी 20-25 साल अच्छा सिनेमा करने की क्षमता बची है.’’

अभिनेता यहां इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में मुख्य अतिथि के तौर पर आये थे, जिससे इतर उन्होंने ‘पीटीआई’ से बात की. शाहरुख ने यह भी बताया कि ‘जीरो’ के बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया और वह जगह-जगह घूम-घूमकर नयी कहानियां तलाश रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी अभी अपनी जो अंतिम फिल्म पूरी की उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन मैं इसे हल्के में लेता हूं. अपने आप से मैं यही कहता हूं, चलो थोड़ी असफलता का स्वाद चखा जाये. इसलिए मैंने चार-पांच महीने का विराम लिया है.’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘चूंकि मैं ब्रेक पर चल रहा हूं तो मैं यहां (मेलबर्न) आ गया और यहां लोगों से मिलजुल रहा हूं, नयी कहानियों और नयी चीजों को तलाश रहा हूं और बौद्धिक भाषण दे रहा हूं.’’

शाहरुख ने नौ अगस्त को आईएफएफएम का आधिकारिक उद्घाटन किया था, जिसकी शुरुआत रीमा दास निर्देशित फिल्म ‘‘बुलबुल कैन सिंग’’ के प्रदर्शन से हुई. इस फिल्म ने शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान के कितने बच्चे हैं? 61 साल की उम्र में कल तीसरी शादी करेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार
आमिर खान के कितने बच्चे हैं? 61 साल की उम्र में में कल तीसरी शादी करेंगे सुपरस्टार
'धुरंधर' का दौर खत्म, 'धमाल 4' बहुत चलेगी...' रवि किशन ने की अपनी फिल्म पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी
'धुरंधर' का दौर खत्म, 'धमाल 4' बहुत चलेगी...' रवि किशन की अपनी फिल्म पर बड़ी भविष्यवाणी
Box Office: पहले दिन ही पिट गई आलिया भट्ट की 'अल्फा', बनी यशराज के स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म
पहले दिन ही पिटी आलिया की 'अल्फा', बनी यशराज के स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म
ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट की वीडियो वायरल
ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट की वीडियो वायरल

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget