एक्सप्लोरर

Pathaan से पहले शाहरुख खान ने क्यों लिया था चार साल का ब्रेक, एक्टर ने किया खुलासा

Shah Rukh Khan On Break: शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे. उन्होंने साल 2023 में तीन फिल्में की थीं.

Shah Rukh Khan On Break: शाहरुख खान के नाम साल 2023 रहा है. साल 2023 में शाहरुख तीन फिल्में लेकर आए थे और तीनों ही सुपरहिट साबित हुई हैं. शाहरुख ने लंबे ब्रेक के बाद पठान से वापसी की थी और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. शाहरुख ने चार साल के बाद इस फिल्म से वापसी की थी. इसी वजह से पठान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब शाहरुख ने खुलासा किया है कि उन्होंने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद पठान क्यों बनाई थी.

शाहरुख खान की डंकी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. डंकी के हिट होने के बाद शाहरुख खान ने अपने फैंस से बातचीत की और उन्हें फिल्म को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा.

इस वजह से लिया ब्रेक
शाहरुख खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं. शाहरुख वीडियो में कहते हैं- ये नया है क्योंकि मैं 33 सालों से काम कर रहा हूं और इतना बड़ा गैप मैंने लिया. वैसे तो आप थोड़े से नर्वस होते हैं और महसूस करते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि सही फिल्म लाऊं. इससे पहले  मेरी कुछ फिल्मों ने अच्छा बिजनेस नहीं किया था और मुझे लग रहा था कि मैं अच्छी फिल्में नहीं बना रहा हूं. लेकिन मुझे लगता है मेरी फिल्मों से ज्यादा पठान, जवान और डंकी को लोगों ने प्यार दिया.

शाहरुख ने आगे कहा- मुझे लगता है हमारे देश और बाहर भी लोगों ने मुझे अपने दिलों में रखा है और उससे ज्यादा मेरी फिल्मों को भी. शाहरुख ने कहा- 4 सालों का ब्रेक ना लें, 2-4 महीनों का ठीक है. मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं, ऑडियन्स और पूरी दुनिया का जिन्होंने मुझे एहसास कराया कि मैंने ये ठीक किया और ऐसे ही करते रहना चाहिए.

बता दें शाहरुख खान ने जीरो के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद वो पठान लेकर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget