एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Security: पहली बार Y+ सिक्योरिटी के साथ दिखे Shah Rukh Khan, सुरक्षा गार्डों से घिरा नजर आया 'जवान', वीडियो वायरल

Shah Rukh Khan: हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद शाहरुख खान को वाई प्लस कैटेगिरी की सिक्योरिटी महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई थी. वहीं किंग खान को पहली बार Y+ टीम के साथ स्पॉट किया गया.

Shah Rukh Khan Security: जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद पिछले हफ्ते शाहरुख खान को Y+ कैटेगिकी की सुरक्षा दी गई थी. दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने सुपरस्टार की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियों की एक लिखित शिकायत मिलने के बाद उनकी सुरक्षा स्तर को Y+ कैटेगिरी में अपग्रेड करने के आदेश पारित किए थे.  

वहीं मुंबई के एक थिएटर में सुपरस्टार को पहली बार अपनी Y+ सुरक्षा टीम के साथ स्पॉट किया गया. किंग खान ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने पर इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग देख रहे फैंस को सरप्राइज करने के लिए करण जौहर और रानी मुखर्जी के साथ पहुंचे थे

Y+ सिक्योरिटी के साथ पहली बार स्पॉट हुए SRK
बता दें कि शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म कुछ कुछ होता है को 25 साल पूरे हो गे हैं. इसका जश्न मनाने के लिए मुंबई में फिल्म मेकर करण जौहर ने फैंस के लिए तीन स्पेशस स्क्रीनिंग होस्ट की थी. एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में शाहरुख कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर मन्नत से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. एक्टर इस दौरान अपना कार में बैठेते हुए नजर आते हैं और इसके बाद उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें घेर लेती है. वहीं जब वह थिएटर में थे, तो हर जगह सिक्योरिटी गार्ड्स को देखा गया, जो यह सुनिश्चित कर रहे थे कि फैंस के साथ बातचीत के दौरान सुपरस्टार सुरक्षित रहें.

 


स्पेशल नाइट के लिए शाहरुख ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे. करण जौहर भी ब्लैक आउटफिट में ही नजर आए जबकि रानी ने बेज कलर की साड़ी पहनी थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद SRK को मिली जान से मारने की धमकी
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में यह खबर आई थी कि 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद शाहरुख को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं. उनकी दो फिल्मों की सफलता को देखते हुए खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि शाहरुख की जान को खतरा काफी बढ़ गया है.

स्पेशल आईजीपी, वीआईपी सुरक्षा, दिलीप सावंत द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था, “सिने अभिनेता शाहरुख खान को हाल ही में आसन्न और संभावित खतरों के मद्देनजर, सभी यूनिट कमांडरों से रिक्वेस्ट है कि वे तत्काल प्रभाव से अगली हाई लेवट कमिटी की सिफारिश और रिव्यू कमिटी के फैसले तक उनकी यात्रा/इंगेजमेंट के दौरान और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में रहते हुए उन्हें पेमेंट बेसिस पर सुरक्षा के एस्कॉर्ट स्केल के साथ Y+ प्रोवाइड करें.”

शाहरुख आपनी सिक्योरिटी का खर्च खुद उठाएंगें
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में हर समय शाहरुख खान के साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड के रूप में छह पुलिस कमांडो शामिल रहेंगे. सुरक्षा दल एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे. उनके आवास पर भी हर समय चार आर्म्ड पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. शाहरुख अपनी सुरक्षा का खर्च उठाएंगे.

ये भी पढ़ें: -Jawan Box Office Collection Day 39: छठे हफ्ते में भी ‘जवान’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 39वें दिन भी SRK की फिल्म ने की करोड़ों में कमाई, जानें कलेक्शन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget