एक्सप्लोरर
शाहरुख खान को लेकर बोलीं गौरी खान, वो एक बहुत अच्छे पिता और पति हैं
एक इवेंट में पहुंची गौरी खान ने बताया कि शाहरुख खान एक बहुत अच्छे पति और पिता हैं. उन्होंने कहा कि शाहरुख ने हमेशा उनका साथ दिया है फिर चाहे वो सकारात्मक पहलू हो या नकारात्मक.

बॉलीवुड के स्टार कपल्स में शाहरुख खान और गौरी खान का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. हालांकि शाहरुख खान अपनी शादीशुदा जिंदगी पर जरा कम ही बात करते नजर आते हैं. लेकिन हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंची गौरी खान ने इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि शाहरुख एक अच्छे पिता ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छे पति भी हैं. गौरी खानने जब गौरी खान से पूछा गया कि उनके प्रोफेशनल करियर में शाहरुख खान की पत्नी होने के क्या फायदे या नुकसान उनके आड़े आए. इसके जवाब में गौरी ने कहा, 'मुझे लगता है उन्होंने जो अपनी जगह बनाई है उसकी वजह से मुझे फायदा ज्यादा होता है. वैसे भी मैं नकारात्मकता को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती.'
गौरी ने आगे कहा कि जब भी उन्हें करियर में कभी नेगेटिव चीजों का सामना करना पड़ा है तो शाहरुख ने हमेशा उनकी मदद की है. गौरी ने कहा, 'जब कभी नेगेटिव चीजें सामने आती हैं तो मैं उनसे आसानी से उभर जाती हूं क्योंकि शाहरुख मेरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं. उन्होंने हमारे परिवार के लिए बहुत कुछ किया है. वो एक बहुत अच्छे पति और पिता हैं.' लाइम लाइट से दूर रहने के सवाल पर गौरी ने कहा, 'मुझे लगता है मैं एक बहुत नॉर्मल लाइफ जीती हूं. जहां मैं सिर्फ एक वर्किंग वुमेन हूं. मैं खुद ही तय करती हूं कि मुझे कब लाइम लाइट में आना है और कब नहीं. मेरा मानना है कि मीडिया बेहद अहम है लेकिन तब जब आप अपने काम को लोगों तक पहुंचाना हो.'
और पढ़ें
Source: IOCL

























