एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Don 3: शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'डॉन 3' को लेकर सामने आया ये लेटेस्ट अपडेट

Shah Rukh Khan Don 3: शाहरुख खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. उनकी फिल्म डॉन 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.

Shah Rukh Khan Don 3: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'डॉन' (Don) के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं. अब फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच 'डॉन 3' को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. खबर है कि डायरेक्टर-एक्टर फरहान अख्तर इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने खुद इस न्यूज की पुष्टि की है.

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फिल्म को लेकर दिया अपडेट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-पार्टनर रितेश सिधवानी ने कहा, 'जब तक मेरे पार्टनर (फरहान अख्तर) स्क्रिप्ट लिखने का काम पूरा नहीं कर लेते, तब तक हम कुछ नहीं करेंगे. अभी वह स्क्रिप्ट पूरी करने में जुटे हुए हैं. यहां तक कि हम सभी डॉन को देखने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.'

डॉन फिल्म के दोनों पार्ट हुए सुपरहिट

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मिलकर प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट चलाते हैं. दोनों प्रोड्यूसर ने मिलकर साल 1978 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के राइट्स खरीद लिए थे. इसके बाद फिल्म का पहला रीमेक डॉन साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. पांच साल बाद 2011 में डॉन 2 रिलीज हुई, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. इन दोनों फिल्मों का डायरेक्शन फरहान अख्तर ने किया था. 

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी नई फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर व्यस्त चल रहे हैं. इसके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं. इसके अलावा शाहरुख खान के पास फिल्म जवान (Jawan) भी है, जिसमें एक्टर एक्शन अवतार में नजर आएंगे. इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 

यह भी पढ़ें-इन दोनों सुपरस्टार्स ने फिल्माया था बॉलीवुड का पहला किसिंग सीन, जमकर मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget