एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान के बाद शाहरुख खान को भी धमकी मिली थी. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी और उन्होंने अब फैजान खान को अरेस्ट कर लिया है.

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को कुछ दिन पहले धमकी मिली थी. उसके बाद से मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी. अब उन्हें धमकी देने वाले शख्स फैजान खान को मुंबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फैजान खान को आज सुबह पंडरी पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने आज सुबह उनके घर आने के बाद उन्हें वहां पेश होने के लिए कहा गया था.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान खान को गिरफ्तार करने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए मुंबई पुलिस सुबह-सुबह रायपुर पहुंची. मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए आज सुबह 11 बजे जिला न्यायालय में भी उसे पेश करेगी. जिसके बाद तुरंत बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा.

फैजान खान ने कही ये बात

फैजान खान ने कहा था कि वह बांद्रा पुलिस को अपना बयान देने के लिए 14 तारीख को मुंबई आएगा. हालांकि उसे पिछले दो दिनों से काफी धमकियां मिल रही थीं, इसलिए उसने मुंबई कमिश्नर को लिखा कि वह अपनी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शारीरिक रूप से नहीं बल्कि ऑनलाइन मोड के जरिए पेश होगा. मुंबई पुलिस फैजान के जवाब से संतुष्ट नहीं.

5 नवंबर को दर्ज कराई गई थी FIR

शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस बार शाहरुख खान सुरक्षा कारणों के चलते अपने बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस को ग्रीट करने नहीं आए थे. फैंस को बाहर रुकने भी नहीं दिया गया. ऐसा हो सकता है कि ये धमकी कुछ दिन पहले मिली हो. इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हो. दरअसल 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे. अब वो अगले साल बेटी सुहाना के साथ किंग में नजर आएंगे. इस फिल्म में पहली बार पापा-बेटी की जोड़ी नजर आएगी.

ये भी पढ़ें: फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! आंध्र प्रदेश में दर्ज हुआ केस, CM चंद्रबाबू नायडू से जुड़ा है मामला

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget