एक्सप्लोरर

'मैं हूं ना' में जायद खान को कास्ट करने से पहले शाहरुख खान ने पूछा था ये सवाल, सालों बाद एक्टर ने किया खुलासा

Zayed Khan Main Hoon Na: फिल्म मैं हूं ना में जायद खान शाहरुख खान के छोटे भाई लक्ष्मण के रोल में नजर आए थे. इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर जायद ने खुलासा किया है.

Zayed Khan On Main Hoon Na Casting: शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में उनके लुक से लेकर एक्शन तक हर चीज को पसंद किया गया था. मैं हूं ना को फराह खान ने डायरेक्ट किया था. साल 2004 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जायद खान, सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन और अमृता राव अहम किरदार निभाते नजर आए थे. अब सालों बाद जायद खान ने बताया है कि उन्हें इस फिल्म में रोल कैसे मिला था.

यूट्यूब चैनल कपल ऑफ थिंग्स को दिए इंटरव्यू में जायद खान ने बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला था. इतना ही नहीं उनकी कास्टिंग से पहले शाहरुख खान ने उनसे एक सवाल भी पूछा था जिसके बाद उन्हें बहुत बुरा लगा था.

शाहरुख ने पूछा था ये सवाल
इंटरव्यू में जायद खान ने बताया कि फराह खान ने उन्हें कॉल करके शाहरुख खान के ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया था. जायद ने कहा- 'फराह ने मेरी तरफ देखा और मैंने कहा फराह मुझे नहीं पता मैं यहां क्यों हूं लेकिन उन्होंने कहा दो मिनट के लिए शांत हो जाओ. मुझे वो बहुत रूड लगीं. मैं बात करने की कोशिश कर रहा था. तब तक शाहरुख खान वहां आ गए. वो शाहरुख खान हैं, बहुत स्वीट, बहुत प्यारे. जायद ने कहा मैं सिर्फ उन्हें सुन रहा था लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था. तब उन्होंने मुझे कहा- मैं हूं ना में सेकंड लीड के लिए हमने तुम्हे बुलाया है. मैं कुछ कह नहीं पाया. उन्होंने कहा- ये सब इधर उधर की बातें बंद करते हैं. मैं तुमसे सिर्फ एक सवाल पूछना चाहता हूं- क्या तुम एक्टर हो? एक्टिंग कर सकते हो? मुझे बड़ा बुरा लगा कि ऐसे मुझसे किसी ने बात की.'

जायद ने दिया ये जवाब
जायद ने शाहरुख खान के सवाल का जवाब दिया- 'मैं एक्टिंग करने के लिए पैदा हुआ हूं. मैं अभिमानी या कुछ भी करने की कोशिश नहीं कर रहा था. मुझे बहुत बुरा लग रहा था कि उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम एक्टिंग कर सकते हो? मैं उनसे पूछना चाहता था कि क्या आप एक्टिंग कर सकते हो? जब मैंने जवाब दिया, तो उन्होंने सवाल को टाल दिया.'

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर हैं सबसे बड़ी 'चुगलखोर', Alia Bhatt ने ननद के खोल दिए राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 1 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 1 बजे का कलेक्शन
घर चलाने के लिए चटनी बेचती थीं सोनाली कुलकर्णी की मां, बोलीं- 'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा'
'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा', ऐसी थी सोनाली कुलकर्णी के घर की हालत
Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget