एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में SC में सुनवाई आज, रिया ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दायर की याचिका

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई. कोर्ट आज ये फैसला दे सकता है कि इसकी जांच कौन करेगा. रिया ने एक और हलफनामा दायर कर खुद पर हो रहे मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की भी मांग की है.

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. आज होने वाली सुनवाई से पहले रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट एक और याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने खुद पर हो रहे मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की है. सुनवाई सुबह 11.30 बजे के करीब शुरू होगी.

आज सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना है कि मामले की जांच कौन करेगा. बिहार सरकार की सिफारिश के बाद सीबीआई ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. इसका महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती ने विरोध किया है. महाराष्ट्र सरकार की मांग है कि सीबीआई की तरफ से दर्ज केस को भी मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफर कर देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में मुंबई पुलिस से सुशांत की मौत पर अब तक की गई जांच की रिपोर्ट मांगी थी. उसे देखने और सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद कोर्ट यह तय कर सकता है कि जांच कौन करेगा.

रिया ने दायर किया हलफनामा

आज होने वाली सुनवाई से पहले रिया चक्रवर्ती में हलफनामा दायर किया है. रिया ने कहा है कि पटना में एफआईआर का कोई आधार नहीं था. उसके मुंबई ट्रांसफर हो जाने से बचने के लिए ही जांच सीबीआई को दे दी गई. महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता. हालांकि, रिया ने यह भी कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अपनी तरफ से जांच सीबीआई को सौंपता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में SC में सुनवाई आज, रिया ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दायर की याचिका

रिया ने सीबीआई और ईडी के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं. उनके हलफनामे में कहा गया है कि पटना में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने सुशांत के बैंक खातों से हुए लेनदेन की जांच शुरू कर दी. उधर सीबीआई ने भी तुरंत केस दर्ज कर लिया. कई बड़े मामले हैं, जिनकी जांच यह एजेंसियां नहीं करतीं. लेकिन यहां बिजली की तेजी से दोनों ने काम करना शुरू कर दिया.

मीडिया ट्रायल से परेशान हैं रिया

हलफनामे में पूरे मामले के मीडिया ट्रायल की बात कही गई है. कहा गया है कि मीडिया ने रिया को पहले ही दोषी करार दिया है. पहले 2जी और आरुषि तलवार केस में जिन लोगों को मीडिया ने अपनी तरफ से दोषी करार दिया था, वह लोग बाद में निर्दोष साबित हुए. सुशांत के बाद भी कुछ अभिनेताओं ने आत्महत्या की है, लेकिन मीडिया की दिलचस्पी इसी मामले में है. मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है. वह पहले से परेशान है, लेकिन उसके निजी जीवन को तमाशा बना दिया गया है.

खुद को बताया राजनीति का शिकार

रिया ने खुद को राजनीतिक खींचतान का शिकार बताया है. कहा है कि इस मामले के इस तरह तूल पकड़ने की बड़ी वजह बिहार में होने वाला होने जा रहा चुनाव भी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मामले में दिलचस्पी दिखाई. इसी के बाद पटना पुलिस ने सुशांत के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली. कानूनन ऐसा करने का पटना पुलिस को कोई अधिकार नहीं था.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में SC में सुनवाई आज, रिया ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दायर की याचिका

इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर सबसे पहले रिया चक्रवर्ती ही पहुंची थी. उन्होंने पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी. बाद में बिहार सरकार की सिफारिश पर पटना में दर्ज एफआईआर को सीबीआई को सौंप दिया गया. महाराष्ट्र सरकार ने अपने हलफनामे में सीबीआई को इस तरह से जांच सौंपे जाने को गलत बताया है. मांग की है कि सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया जाए. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस से मामले में अब तक की गई जांच की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget