एक्सप्लोरर

सरोज खान की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी: पारिवारिक सूत्र

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके एक नजदीकी पारिवारिक सूत्र ने कहा कि 71 वर्षीय कोरियोग्राफर की हालत स्थिर है और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

मुंबई: विख्यात कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है. खान के पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके एक नजदीकी पारिवारिक सूत्र ने कहा कि 71 वर्षीय कोरियोग्राफर की हालत स्थिर है और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

सूत्र ने कहा कि वह निगरानी में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है. वह पहले से बेहतर हैं. उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. अस्पताल में भर्ती होने के बाद खान की अनिवार्य कोविड-19 जांच की गई थी जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई.

इस बीच फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, “सरोज जी की देखभाल कर रहे लोगों से अभी बात की. वह अस्पताल में हैं लेकिन उनकी हालत में सुधार है. एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. चिंता की कोई बात नहीं है. नियमित उपचार के लिए वह अस्पताल में हैं. कमजोरी महसूस होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया. कोविड की जांच भी हुई लेकिन संक्रमण नहीं मिला.”

फिल्मकार कुणाल कोहली ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने खान के बेटे राजू से बात की जिन्होंने आश्वासन दिया कि खान स्वस्थ हो रही हैं. कोहली ने ट्वीट किया, “सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल के जाया गया. उन्हें कोविड नहीं है. अब वह बेहतर हैं. राजू ने सबकी प्रार्थना के लिए धन्यवाद दिया है. हमें आशा है कि हमारी प्यारी मास्टरजी जल्दी घर आ जाएंगी.”

ये भी पढ़ें: VIDEO: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के खिलाफ हैं रणबीर कपूर, बोले- जबरदस्ती बुलाया

सोनी राजदान ने नेपोटिज्म को लेकर दिया रिएक्शन, जब इन नए लोग के बच्चे होंगे तब क्या ये लोग उन्होंने रोकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर साधा निशाना
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे का विवेक और माधवन पर तंज
'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा
'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, शाहरुख खान की 'किंग' की तीन 3 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, 'किंग' की तीन 3 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर
दो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं नौहीद साइरूसी, बोलीं- IVF नहीं कराना चाहती थी
दो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं नौहीद साइरूसी, बोलीं- आईवीएफ नहीं कराना चाहती थी

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget