एक्सप्लोरर

सरोज खान का विवादित बयान, 'बॉलीवुड में रेप करके छोड़ नहीं देते, रोटी भी देते हैं', मांगी माफी

ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया गया. मामला को तूल पकड़ता देख कोरियोग्राफर ने माफी मांग ली है.

नई दिल्ली: बॉलीवड की चकाचौंध भरी दुनिया में कास्टिग काउच जैसी दमनकारी हथकंडे का बचावकर जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान फंस गई हैं. बॉलीवुड में कास्टिग काउच को जायज़ ठहराते हुए सरोज खान का तर्क था कि ये दोनों की मर्जी से होता है और कम से कम इससे रोजगार मिलता है. सरोज खान के इस बयान पर बवाल मचना स्वभाविक था. ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया गया. मामला को तूल पकड़ता देख कोरियोग्राफर ने माफी मांग ली है.

एक न्यूज़ चैनल में बहस के दौरान सरोज खान ने कहा कि ये सब सदियों से चला आ रहा है और इसके लिए बॉलीवुड को ब्लेम करना सही नहीं है. उन्होंने कहा, ''ये सब बाबा आदम के जमाने से हो रहा है. ये नया नहीं है. कोई ना कोई लड़कियों का फायदा उठाने की कोशिश करता है. ये तो सरकार के लोग भी करते हैं. तुम लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो? वो कम से कम रोटी तो देते है. रेप करके छोड़ तो नहीं देते.''

आगे उन्होंने कहा, ''ये लड़की के ऊपर है कि तुम क्या करना चाहती हो. तुम उसके हात में नहीं आना चाहती हो तो नहीं आओगी. तुम्हारे पास कला है तो तुम क्यों बेचोगे अपने आप को? फिल्म इंडस्ट्री को कुछ मत कहना, वो हमारा माई-बाप है.''

बता दें पिछले कुछ दिनों से कास्टिंग काउच पर बवाल मचा हुआ है. इस मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब तेलुगू अभिनेत्री श्री रेड्डी इसके खिलाफ कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने बाहुबली में नज़र आ चुके अभिनेता राणा दग्गुबत्ती के भाई अभिराम दग्गुबाती पर  गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद तेलुगू की कुछ और अभिनेत्रियां सामने आईं और कास्टिंग काउच के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसी से जुड़ा सवाल जब सरोज खान से किया गया तो उन्होंने कहा कि कम से कम बॉलीवुड रोटी तो देता है, रेप करके छोड़ नहीं देता.

इस विवादित बयान तो लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने सरोज़ ख़ान‌ को फ़ोन किया तो उन्होंने जवाब दिया, ''अरे यार, मुझे सवाल ही ऐसा पूछा गया था... उस बयान के लिए मैं माफ़ी मांगती हूं." 

आपको बता दें कि सरोज खान बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अब तक करीब 2000 गानों को कोरियोग्राफ किया है.

यहां देखें Video-

यह भी पढ़ें-

सेट पर अम्‍मा बोलते हैं और रात को सोने के लिए बुलाते हैं: संध्या नायडू

तेलुगू एक्ट्रेस ने राणा दग्गुबाती के भाई पर लगाए आरोप, कहा- मेरे साथ संबंध बनाकर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget