एक्सप्लोरर

'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', दिलजीत दोसांझ के इस बयान पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट

Abhijeet Bhattacharya Reacts Over Diljit Dosnajh Statement: दिलजीत के 'किसी बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है' वाला बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर अभिजीत भट्टाचार्य ने जवाब दिया है.

Diljit Dosanjh Faces Backlash Over Sardaar Ji 3 casting: एक्टर और गायक दिलजीत दोसांझ को 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ काम करने के लिए काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच एक्टर के 'दिल-लुमिनाटी टूर कॉन्सर्ट' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' रिलीज हो चुकी है. 22 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने विवाद को जन्म दिया. फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करने के चलते सोशल मीडिया पर एक्टर-सिंगर का विरोध शुरू हो गया.


किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', दिलजीत दोसांझ के इस बयान पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट

दिलजीत का वायरल वीडियो और ट्रोलर्स को जवाब

इस बीच, दिलजीत ने कॉन्सर्ट में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, "अगर खिलाफ है... तो होने दो, जान थोड़ी है. अगर खिलाफ है...होने दो, जान थोड़ी है. ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है. अगर खिलाफ है...तो होने दो, जान थोड़ी है. ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है. सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है."

दिलजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने "किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है" टिप्पणी पर पलटवार किया. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलजीत के क्लिप के साथ अपनी क्लिप जोड़ी, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, "हिंदुस्तान हमारे बाप का है...हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप के पूर्वजों का है." पोस्ट का अंत हाथ में तिरंगा लिए भट्टाचार्य की तस्वीर के साथ हुआ, जिसके बैकग्राउंड में "सारे जहां से अच्छा" बज रहा था. गायक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हिंदुस्तान हमारे बाप का है...."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

इम्तियाज अली ने किया दिलजीत का समर्थन

इस पूरे विवाद के बीच, मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने 'अमर सिंह चमकीला' एक्टर का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था, "मैं इस विवाद पर बहुत कुछ नहीं कह सकता, लेकिन दिलजीत को मैं जानता हूं और कह सकता हूं कि उसके अंदर देशभक्ति का जज्बा पूरी तरह से भरा हुआ है. वह माटी के सपूत हैं. आप उसके हर कॉन्सर्ट में देखेंगे कि वह भारतीय झंडा लेकर मंच पर आते हैं. कोई उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहता, लेकिन वह खुद करते हैं."

उन्होंने कहा कि दिलजीत बनावटी चीजें नहीं करते. 'फेकनेस' के साथ वह कुछ नहीं करते. अपने हर शो के अंत में वह कहते है कि 'मैं हूं पंजाब' और यह भारतीय झंडे के साथ कहते हैं.

इम्तियाज अली ने स्पष्ट किया कि किसी कलाकार को फिल्म में कास्ट करना सिर्फ एक्टर का निर्णय नहीं होता. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कास्टिंग कैसे हुई, लेकिन मैं जानता हूं कि दिलजीत के अंदर देश के लिए बहुत प्रेम है. जो लोग उनके अंदर की सच्चाई को देख पाएंगे, वह उन्हें समझ भी पाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget