एक्सप्लोरर

Video: पहली बार रैम्प पर उतरीं सपना चौधरी, बेहद खास है उनका ये अंदाज

सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना पहली बार रैम्प वॉक करती दिखाई दे रही हैं.

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. सपना इस बार अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि एक नए ही अंदाज को लेकर तारीफें बटोर रही हैं. दरअसल सपना इन दिनों रैम्प पर जलवे बिखेरती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में दिल्ली के छतरपुर में मिस इंडियन डीवा सीजन 4 का आयोजन किया गया था. इसी फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए सपना चौधरी भी रैम्प पर उतरी थीं. रैम्प पर इस अंदाज में सपना पहली बार ही नजर आई हैं.

बता दें कि सपना इस कार्यक्रम के ज्यूरी पैनल में शामिल हुई थीं. ज्यूरी पैनल में सपना के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, रिमी सेन भी शामिल हुई थीं. इस इवेंट में सपना व्हाइट और पर्पल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. सपना की इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. सपना पहली बार रैंप पर आई थीं, लेकिन पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने रैंप वॉक किया.

इससे जुड़ी तस्वीरें भी सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. सपना के इस अंदाज की फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं. बात दें कि 'बिग बॉस' के सीजन 11 के बाद से सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई थी. इसके बाद सपना ने बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे गानों पर डांस करती दिखाई दी. हालांकि अभी भी फैंस को उनका हरियाणवी अवतार सबसे ज्यादा पसंद आता है.

बिस बॉस में मिले स्टारडम के बाद सपना चौधरी काफी ग्लैमरस हो गई हैं. पहले जहां सपना सलवार सूट में सिंपल लुक में दिखाई देती थी वहीं अब सपना ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर लुक में जलवे बिखेरती दिखाई देती हैं. आपको बता दें कि सपना बहुत जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं. सपना बहुत जल्द फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत आनंद भी दिखाई देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget