एक्सप्लोरर

आज भी माधुरी दीक्षित के दीवाने हैं संजय दत्त, बताया- बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर संजय ने माधुरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'यकीनन वो बेहद खूबसूरत, जमीन से जुड़ी हुईं और शानदार एक्ट्रेस हैं.'

नई दिल्ली: एक वक्त था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के इश्क के चर्चे फिल्मी गलियारों में आम थे.. लेकिन संजय दत्त की जिंदगी में हुए एक हादसे ने सब बदल दिया और ये बॉलीवुड कपल अलग हो गया. अब आलम ये है कि ये दोनों स्टार्स न तो कभी एक दूसरे के बारे में बात करना पसंद करते हैं और न ही साथ में काम करते हैं. लेकिन इन दिनों अपनी फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' को प्रमोट करने में बिजी संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित को लेकर एक बयान दिया है. इंडिया टुडे से बात करते हुए संजय ने माधुरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'यकीनन वो बेहद खूबसूरत, जमीन से जुड़ी हुईं और शानदार एक्ट्रेस हैं.' इस दौरान संजय एक पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उन्हें माधुरी के साथ गाना 'तम्मा तम्मा' करना था तो इसके लिए उन्हें लंबे वक्त तक रिहर्सल करनी पड़ी थी. उन्होंने कहा, भईया मुझे डांसिग नहीं आती. जब मुझे पता चला था कि मुझे तम्मा तम्मा पर डांस करना है तो मुझे माधुरी के साथ स्टेप्स मिलाने के लिए दो महीने तक रिहर्सल करनी पड़ी थी. भले ही संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ब्रेकअप के बाद एक दूसरे के साथ नजर न आए हों लेकिन अब इतने सालों बाद ये दोनों स्टार्स एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में ये दोंनों साथ में काम कर रहे हैं. फिल्म में ये दोनों साथ में सीन करते दिखेंगे या नहीं ये तो कहपाना फिलहाल मुश्किल है. लेकिन फैंस उन्हें एक फिल्म में साथ देख पाएंगे. फिल्म  का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget