एक्सप्लोरर

'मुन्नाभाई MBBS' के सीक्वल के इंतजार में हैं संजय दत्त, कहा- प्रार्थना करूंगा जल्द बने फिल्म

संजय दत्त जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के सीक्वल के बनने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि ये फिल्म जल्द बने.

मुम्बई : बतौर निर्माता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने आज अपनी होम प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म ट्रेलर 'बाबा' का लॉन्च मुम्बई में किया, जहां फिल्म के तमाम सितारे भी मौजूद थे.

62 वर्षीय संजय दत्त ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वो अलहदा किस्म के रोल करना चाहेंगे. एबीपी न्यूज़ के एक सवाल पर संजय दत्त ने कहा, "अब मैं पेड़ों के इर्द-गिर्द और लड़कियों के साथ नाच नहीं सकता. मैं कुछ बढ़िया किस्म‌ के किरदार करना चाहूंगा, जैसे कि (हॉलीवुड स्टार्स) मेल गिब्सन करते हैं, डेंजिल वॉशिंगटन करते हैं. उस किस्म के किरदार मैं करूंगा. 'रॉकी' से लेकर अब तक का सफ़र काफी लम्बा रहा है. काफी कुछ सीखने को मिला है क्योंकि मैंने बहुत बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है और उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है."

एक बार फिर से संजय दत्त के करियर को जिंदा करनेवाली मुन्नाभाई सीरीज की दो फिल्मों 'लगे रहो मुन्नाभाई' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की अगली कड़ी आखिर कब बनेगी? इसकी चर्चा पिछले कई सालों से हो रही है. खुद संजय दत्त को भी इसका बेसब्री से इंतजार रहे और इसे लेकर कई बार वो अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके हैं.

मुन्नाभाई MBBS' के सीक्वल के इंतजार में हैं संजय दत्त, कहा- प्रार्थना करूंगा जल्द बने फिल्म

इसे लेकर एक बार फिर से सवाल किया गया तो एक बार फिर से संजय दत्त की टीस सबके सामने उभरकर आ गई. उन्होंने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि ये फिल्म जल्द बने. मगर ये सवाल (लेखक/निर्देशक) राजू हीरानी से पूछा जाना चाहिए. मुझे लगता है कि वो इस बारे में ठीक से बता पाएंगे. जैसे आप इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, वैसे मैं भी इंतजार कर रहा हूं."

'बाबा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संजय ने कहा कि अगर उनके‌ पास अच्छी स्क्रिप्ट्स और अच्छे डायरेक्टर्स आये, तो वो भी मराठी फिल्मों में काम करने के बारे में सोचेंगे. उन्होंने कहा कि वो बतौर प्रोड्यूसर हर तरह की फिल्में बनाना पसंद करेंगे और संजीदा फिल्मों से लेकर मनोरंजक सभी तरह की फिल्में बनाएंगे.

एक निर्माता के तौर पर मान्यता दत्त ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने मराठी फिल्म बनाने का फैसला किया क्योंकि मराठी फिल्मों का कंटेट काफी अच्छा होता है और उन्हें दर्शकों का भी अच्छा प्रतिसाद मिलता है. मराठी फिल्म 'बाबा' में हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर दीपक डोब्रियाल भी प्रमुख रोल में नजर आएंगे. फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी.

यहां देखें बाबा का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget