एक्सप्लोरर

Tiger 3 OTT Release: सलमान खान की 'टाइगर 3' अब OTT पर होगी रिलीज! जानिए- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?

Tiger 3 OTT: सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने आ रही है. चलिए जानते हैं थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब ये फिल्म ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी?

Tiger 3 OTT Release: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ पिछले महीने 12 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म और टाइगर फ्रेंचाइजी की इस तीसरी इंस्टॉलमेंट को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है. इसी के साथ सलमान खान स्टारर ये फिल्म वर्ल्डवाइड 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं घरेलू बाजार में भी ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. इन सबके बीच फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘टाइगर 3’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी?

‘टाइगर 3’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, ‘टाइगर 3’ टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट हैं. इससे पहले एक था टाइगर (2012), टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुकी हैं. इन फिल्मों को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. वहीं ओटीटी प्ले रिपोर्ट के मुताबिक, हर वाईआरएफ फिल्म की तरह ‘टाइगर 3’ के डिजिटल राइट्स भी अमेज़ॉन प्राइम वीडियो को मोटी रकम में बेचे गए हैं, जिसका मतलब है कि फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के बाद प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल होगी. हालांकि अभी तक ‘टाइगर 3’ के ओटीटी रिलीज की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

‘टाइगर 3’ स्टार कास्ट
‘टाइगर 3’ की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान ने अविनाश राठौड़ उर्फ एजेंट टाइगर और कैटरीना कैफ ने जोया के किरदार में कमबैक किया है. फिल्म मे इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है. वहीं रेवती और रिद्धि डोगरा सहित कई कलाकारों ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है.

वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रणबीर कपूर की एनिमल के रिलीज के बाद ‘टाइगर 3’ की कमाई पर जैसे ब्रेक लग गया है. ये फिल्म अब टिकट खिड़की पर एक से दो करोड ही कमा पा रही है. फिलहाल ‘टाइगर 3’ भारत में 280 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. अब देखने वाली बात ये है कि ये फिल्म एनिमल और सैम बहादुर के आगे 300 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं.

यह भी पढ़ें: Urfi Javed का इंस्टाग्राम अकाउंट इस वजह से हो गया था सस्पेंड, अब हुआ रीएक्टिवेट, पोस्ट शेयर कर कहा- 'प्लीज डिसाइड कर लो'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'जेलर 2' की रिलीज से पहले 160 करोड़ की डील, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
'जेलर 2' की रिलीज से पहले 160 करोड़ की डील, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget