एक्सप्लोरर

Salman Khan Threat Case: सलमान खान को ई-मेल से धमकी देना वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Salman Khan Threat Case: सलमान खान को ई मेल के जरिए धमकी देने वाला शख्स राजस्थन से गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

Salman Khan Threat Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से लॉरेंस बिशनोई और गोल्डी ब्रार का गैंग देशभर में सुर्खियों में आ गया है. बिश्नोई गैंग की रडार पर अभिनेता सलमान खान हैं और सलमान ख़ान की सुपारी दी गई थी इसका भी खुलासा हुआ. इस घटना के बाद से सलमान ख़ान को कभी चिट्ठी तो कभी ईमेल से धमकी देने के मामले में बांद्रा पुलिस ने 3 FIR दर्ज किए है. इसी महीने 6 दिनों के अंदर सलमान ख़ान के दफ़्तर में दो बार धमकी भरा ई-मेल आया. हाल ही में आए धमकी भरे मेल में पहला ईमेल 18 मार्च और फिर दूसरा ईमेल 24 मार्च को आया.  

5 जून 2022 के दिन चिट्ठी से मिली धमकी
सलमान ख़ान और उनके परिवार को सबसे पहले लिखित धमकी एक चिट्ठी के माध्यम से मिली थी. सलीम ख़ान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के घर से निकलकर रोज की तरह बांद्रा बैंड स्टैंड पर मॉर्निंग वाक कर रहे थे. मॉर्निंग वाक के दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों को चिट्ठी मिली थी. इस चिट्ठी में लिखा था, 'सलमान ख़ान सलीम ख़ान तेरा भी सिद्धू मूसेवाला होगा'. इस धमकी के बाद सलमान ख़ान और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. सलमान ख़ान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलकर लाइसेंस गन का आवेदन भी किया था.  

18 मार्च 2023 के दिन ई मेल से धमकी 
18 मार्च के दिन सलमान ख़ान के ऑफिस में काम के सिलसिले में अक्सर आने वाले और कलाकार प्रबंधन कंपनी चलाने वाले प्रशांत गुंजालकर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में धमकी भरे ई-मेल के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी. प्रशांत गुंजालकर के मुताबिक, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के कार्यालय में मौजूद थे, तो उन्होंने देखा कि आईडी 'रोहित गर्ग' से एक ईमेल प्राप्त हुआ था. रोहित गर्ग की आईडी से भेजे गए ईमेल में कहा गया है, 'गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से. इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देखा ही लिया होगा उसे शायद नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अबी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा.'' 

गौरतलब है की धमकी देने वाले शख़्स ने लॉरेंस बिशनोई के उस इंटरव्यू का ज़िक्र किया है, जो लॉरेंस बिशनोई ने जेल में रहते हुए एबीपी न्यूज़ को दी है. मुंबई की बांद्रा पुलिस ने ईमेल भेजने वाले रोहित गर्ग, लॉरेंस बिशनोई , गोल्डी ब्रार के खिलाफ IPC की धारा 120B, 506 (II), 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों की माने तो इस धमकी भरे ईमेल के मामले में कुछ सकारात्मक जांच चल रही है.

24 मार्च 2023 के दिन दोबारा ईमेल से धमकी 
24 मार्च के दिन सलमान ख़ान के दफ्तर में एक और धमकी भरा ईमेल आया जिसमें लिखा था, ''अगला नंबर तेरा है तू तैयार रह. तेरा हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा.  तू कभी जोधपुर आके दिखा. बिशनोई गैंग देख लेगी तुझे. अगला नंबर तेरा है तू जोधपुर आ.''  इस ईमेल को बांद्रा पुलिस ने पहले 18 मार्च वाले ईमेल से जोड़कर जाँच शुरू किया । हालाँकि , तकनीकी जाँच पड़ताल के बाद पता चला कि दोनों ईमेल भेजने वाले शख़्स अलग- अलग है. बांद्रा पुलिस ने 26 मार्च को धमकी का FIR दर्ज किया. 24 मार्च को ईमेल से धमकी देने के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अपने जांच का दायरा आगे बढ़ाया और राजस्थान के जोधपुर से धाकड़राम रामलाल सियार बिशनोई को गिरफ्तार कर लिया. 

धाकड़राम सियाग ने कहा- गलती से गया मेल
बांद्रा पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक जगताप, डीसीपी पारस्कर टीम के पुलिसकर्मी प्रशांत गाड़ और बांद्रा पुलिस टीम को जोधपुर के एक गांव से आरोपी धाकड़राम को मुंबई लाने में कामयाबी मिली. धाकडराम रामलाल सियाग, बिश्नोई समाज से आता है. 21 साल के आरोपी धाकड़राम सियाग बिशनोई को बांद्रा पुलिस ने बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में न्यायाधीश ने धाकड़राम से पूछा की क्या तुम्हारे परिवार का कोई सदस्य कोर्ट आया है या कोई वकील है? जिसपर धाकड़ ने ‘ना’ में जवाब दिया. जज ने धाकड़राम के लिए वकील मुहैया कराया. जज द्वारा सलमान खान को ईमेल भेजने के बारे में पूछे जाने पर धाकड़राम ने कहा कि ‘उससे गलती से हो गया’. आरोपी को सात दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. 

कौन है धाकड़राम सियाग बिश्नोई? 
सलमान ख़ान को धमकाने वाला आरोपी धाकड़राम सियाग बिश्नोई (21) जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कलां गांव के सियागांव की ढाणी का रहने वाला है. धाकड़ राम के पास से देसी कट्टा मिलने के मामले में साल 2021 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में जमानत पर बाहर है. सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने के मामले में भी पंजाब पुलिस, धाकड़राम के भूमिका की जांच कर रही है. पंजाब पुलिस, मुंबई आकर आरोपी धाकड़ राम की कस्टडी की माँग करेगी. 

पुलिस कस्टडी में आरोपी धाकड़राम

मुंबई पुलिस के पुलिस उपआयुक्त (ज़ोन 9) अनिल पारस्कर ने बताया कि, बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा आरोपी धाकड़राम को 7 दिनों की कस्टडी दी गई है और इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि क्या आरोपी किसी गैंग से संबंध रखता है या नही? आरोपी पेशे से वेटर है और उसका कहना है कि उसे सोशल मीडिया में फॉलोवर बढ़ाना था इसलिए धमकी दी थी, लेकिन उसके इतिहास को देखते हुए पुलिस उसके इस बयान से सहमत नहीं है और आगे की जांच की जा रही है, लेकिन बांद्रा पुलिस का सिर दर्द अभी कम नही हुआ है.  सलमान ख़ान को जो धमकी 18 मार्च को ईमेल से आई थी, उस केस में आरोपी को पकड़ने की चुनौती बाकी है.

यह भी पढ़ें-Krishna Mukherjee ने हनीमून पर खाई 1800 रुपये की ‘मैगी’, पति चिराग बाटलीवाला ने उड़ाया मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget