एक्सप्लोरर

John Abraham से बदला लेना चाहती थीं Katrina Kaif, Salman Khan ने एक्ट्रेस को दिया गुरु ज्ञान, जानिए पूरा मामला

Salman Khan On Katrina Kaif: कैटरीना कैफ फिल्म न्यूयॉर्क से जॉन अब्राहम को निकलवाना चाहती थीं, लेकिन सलमान खान ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था.

Salman Khan On Katrina Kaif: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी स्टार बन चुकी हैं. वह अब एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेती हैं. कैटरीना कैफ ने साल 2003 में फिल्म बूम से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें साल 2003 में फिल्म साया में जॉन अब्राहम (John Abraham) के अपोजिट का कास्ट किया था, लेकिन उन्हें फिर तारा शर्मा से कैटरीना को रिप्लेस कर दिया गया था. उस समय कैटरीना को लगा कि जॉन अब्राहम ने उन्हें रिप्लेस करवाया है. 

सलमान खान ने इस घटना का जिक्र टीवी शो आपकी अदालत में किया था. उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि कैटरीना कैफ फिल्म न्यूयॉर्क में जॉन अब्राहम को रिप्लेस करवाना चाहती थीं, लेकिन एक्टर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था. 

तीन दिन तक रोई थीं कैटरीना कैफ

सलमान खान ने शो में बताया, 'जॉन अब्राहम ने बहुत पहले कैटरीना को एक फिल्म से निकाला था. मुझे याद है कि कैटरीना रो रही थी. तीन दिन तक मुझे ये सब झेलना पड़ा. मुझे  ऐसा लगा कि ये देश की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी और ये क्यों रो रही हैं. मैंने कहा कि एक दिन तुम इस बात पर हंसोगी तो उसने कहा कि आप ऐसे बोल सकते हो. आप सलमान खान हो, इतने बड़े स्टार हो, तो आपको ऐसा कुछ फील नहीं होगा.'

सलमान खान ने कैटरीना को दी ये समझाइश

एक्टर ने आगे बताया, 'कैटरीना ने कहा कि ये मेरा करियर बर्बाद हो गया. कोई कैसे मुझे निकाल सकता है. फिर ये फिल्म (न्यूयॉर्क) आई. उन्होंने कहा कि इसमें जॉन है. मैंने कहा तो? कोई भी हो सकता है फिल्म के अंदर. आप फिल्म कर रही है स्क्रिप्ट की वजह से. को-स्टार कोई भी हो. उन्होंने कहा कि उसने मुझे फिल्म से निकलवाया था. मैंने कहा कि आज आप इस पॉजिशन पर हो कि आप ये कर सकती हो. आप डायरेक्ट की दोस्त हो प्रोड्यूसर की दोस्त हो. वे उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं, लेकिन ये सही चीज नहीं है करने के लिए. वह मेरी बात समझी और फिर जॉन के साथ काम किया. फिल्म बड़ी हिट हुई.'

जॉन अब्राहम ने बताई पूरी सच्चाई 

जॉन अब्राहम (John Abraham) ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि, 'जब हम साया शूट कर रहे थे, तब जिस्म रिलीज नहीं हुई थी. उस वक्त मैं न्यूकमर था और आज की तारीख में और उस टाइम में भी मैंने कभी अपने डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को नहीं कहा कि इस हीरोइन को निकालो. उस वक्त मैं सोच रहा था कि मैं खुद को हैंडल कैसे करूं. दूसरे दिन जब मैं सेट पर गया तो मैंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से पूछा कि कैटरीना कहां गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है.' 

यह भी पढ़ें-सलमान खान के पास टैक्सी का किराया देने के लिए नहीं हुआ करते थे पैसे, कॉलेज के दिनों में ऐसे करते थे सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget