एक्सप्लोरर

सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, #BeingHaangrry के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे राशन

सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग के दौरान यूनिट के लोगों के लिए खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किये जानेवाले दो फूड ट्रकों को राशन बांटने के ट्रक में तब्दील किया गया है.

मुम्बई : सब जानते हैं कि सलमान खान ने देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान शूटिंग बंद हो जाने के चलते घर बैठने को मजबूर हजारों दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में करोड़ों रुपये  ट्रांसफर कर उनकी मदद की थी. इतना ही नहीं, हाल ही में सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त और कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी के जरिए भी गरीबों तक ट्रक भर राशन पहुंचाया था. अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में भी सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड  उलिया वंतूर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ आसपास के गांवों वालों को राशन बांटते नजर आये थे.
मगर अब सलमान खान ने अपनी चैरिटी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' की तर्ज पर 'बीइंग हैंगरी' ('हंगरी' यानि भूख और 'एंगरी' यानि गुस्सा से मिलकर बना शब्द) नामक नयी पहल की है. इस पहल के तहत सलमान खान की ओर‌ से दो मिनी ट्रक द्वारा ज़रूरतमंदों को राशन पहुंचाने का काम किया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि सलमान खान की आनेवाली फिल्म 'राधे' की शूटिंग के दौरान यूनिट के लोगों के लिए खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाले फूड ट्रक को राशन बांटने के ट्रकों में तब्दील किया गया है, जो अब मुम्बई की सड़कों पर घूम-घूमकर लोगों की मदद की कर रही हैं.
View this post on Instagram
 

@jacquelinef143 @vanturiulia @rahulnarainkanal @imkamaalkhan @niketan_m @waluschaa @abhiraj88

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान खान‌ की इन नयी पहल पर जब एबीपी न्यूज़ ने सलमान‌ खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, "राधे की शूटिंग के दौरान इस तरह के दो फूड ट्रक यूनिट के लोगों के लिए हेल्दी खाना बनाने‌ के लिए इस्तेमाल किये जा रहे थे. उन्हीं दो  फूड ट्रकों अब जगह-जगह जाकर गरीबों को राशन बांटने के काम में लगाया गया है."
जॉर्डी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि ये फूड ट्रक पिछले तीन-चार दिनों से राशन बांटने के काम में लगे हुए हैं और अब तक मुम्बई खार, सांताक्रूज, बांद्रा, मस्जिद बंदर जैसे इलाकों में राशन बांट चुके हैं. जॉर्डी ने बताया कि राशन के हर पैकेज में दाल, चावल, आटा,‌ नमक जैसी खाने की बुनियादी चीजें होती हैं और अब तक 2500 से 3000 पैकेट लोगों में बांटे जा चुके हैं.
गौरतलब है कि सलमान खान‌ की इस दरियादिली की खूब तारीफ हो रही है. भूखे और गरीबों के लिए सलमान की इस पहल का वीडियो सामने आने‌ के बाद से इंटरनेट पर तमाम लोग  सलमान को गरीबों का मसीहा तक बता रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget