एक्सप्लोरर

'रेस 3' में सलमान के एक्शन सीन का लेवल बढ़ा, हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर टॉम स्ट्रअटर्स ने किए हैं डायरेक्ट

ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में एक्शन का लेवल कई गुना बढ़ा दिया गया है जिसके लिए मशहूर हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर टॉम स्ट्रअटर्स ने इन सीन को डायरेक्ट किया है.

नई दिल्ली: सलमान खान ने फिल्म 'रेस 3' के सेट से आए दिन आने वाली तस्वीरों, वीडियोज और हाल ही में रिलीज किए गए ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म होने वाले जबरदस्त एक्शन के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'रेस' फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में एक्शन का लेवल बढ़ा दिया है. पिछले साल सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के पावर पैक सीन्स काफी लोकप्रिय हुए थे. ऐसे में सलमान 'रेस 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान राइफल्स और बंदूक के साथ कुछ हैरतअंगेज एक्शन स्टंट करते हुए नजर आएंगे. सलमान के स्टाइल को जेहन में रखते हुए उनके लिए विशेष तौर पर 45 कस्टम-मेड टक्सीडो सूट डिजाइन किए गए और इन्ही टक्सीडो सूट को पहनकर सलमान दमदार एक्शन सीन परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे.

सलमान खान को आया गुस्सा, कहा- तुम्हें क्या लगा हमेशा के लिए जेल चला गया?

'टाइगर जिंदा है' और 'रेस 3' दोनों फिल्मों के एक्शन सीन्स को मशहूर हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर टॉम स्ट्रअटर्स ने डायरेक्ट किया गया है, जो इससे पहले इनसेप्शन (2010), द डार्क नाइट (2008) जैसी फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुके हैं. फिल्म में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज,अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. बता दें कि ये फिल्म 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी.

Video: 'रेस 3' की शूटिंग के बीच बुलेट पर जैकलीन के साथ राइड पर निकले सलमान खान

इसके साथ ही सिंगर रिमी निक का कहना है कि यह उनके लिए सपना सच होने जैसा है कि सुपरस्टार सलमान खान ने आगामी फिल्म 'रेस 3' में उनके गाए गीत 'सांसें हुई धुआं धुआं' पर नृत्य किया है. गीत के बारे में गायिका ने कहा, "यह अचानक हुआ. मैं लॉस एंजिल्स में कुछ संगीत परियोजनाओं पर काम कर रही थी, जब संगीत डायरेक्टर गुरिंदर सीगल ने मुझसे संपर्क किया."

रिमी निक ने कहा, "जब मैंने संगीत सुना, तो मैं आकर्षित हुई और जल्द ही, मैंने मुंबई लौटने के बाद गीत को आवाज दी. मैं दुनिया भर में दौड़ रही थी, 'रेस 3' की शैली निश्चित रूप से गीत से संबंधित हो सकती थी, इसलिए इसे लिखना और गाना स्वाभाविक लगा."

कश्मीर की वादियों में कुछ यूं साथ वक्त बिता रहे हैं सलमान-जैकलिन, देखें Photos & Video

इस बारे में बात करते हुए रिमी निक से पूछा गया कि क्या वह थोड़ा नर्वस थीं? सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा "हां, नर्वस कैसे नहीं होती जब सपना पूरा हो रहा था कि सलमान खान मेरी आवाज और गीत पर थिरके." वह खुश हैं कि उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्म के लिए गाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट
क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर, शाहरुख -आदित्य चोपड़ा को दिया क्रेडिट
गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर, शाहरुख -आदित्य चोपड़ा को दिया क्रेडिट

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget