एक्सप्लोरर

स्टेज पर जाने से पहले चेक करता हूं पैंट की जिप...Salman Khan ने किया खुलासा, बोले- 'मैं ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि...'

सलमान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वे स्टेज पर परफॉर्मेंस देने के लिए जाने से पहले अपने कपड़े और जिप चेक करना नहीं भूलते हैं. एक्टर ने इसकी वजह भी बताई.

Salman Khan Dubai Tour: सलमान खान मोस्ट अवेटेड दा-बैंग रीलोडेड टूर के लिए दुबई पहुंचे हैं. यहां सुपरस्टार अपनी शानदार परफॉर्मेंस और सिग्नेचर स्वैग से दर्शकों का दिल लूटते हुए नजर आएंगे. एक्टर का शो 7 दिसंबर को दुबई हार्बर में होगा.य वहीं सलमान खान ने खुलासा किया कि वह स्टेज पर कदम रखने से पहले अपनी ज़िप और आउटफिट चेक करते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह भूल जाते हैं तो 'ऊपर वाले' से प्रार्थना करते हैं कि ऑडियंस कुछ नोटिस ना करे.

स्टेज परफॉर्मेंस से पहले जिप-कपड़े चेक करते हैं सलमान खान
दरअसल एक प्री-कॉन्सर्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सलमान खान ने अपनी स्टेज परफॉर्मेंस की तैयारी के बारे में अपना हल्का-फुल्का और कैंडिड अप्रोच शेयर किया. उन्होंने खुलासा किया, मैं सबसे पहले अपने कपड़े चेक करता हूं, ज़िप वगैरह. मैं प्रार्थना करता हूं कि मैं एक भी स्टेप न भूलूं. बॉलीवुड सुपरस्टार ने आगे कहा, 'अगर मैं भूल भी जाऊं तो मैं ऊपर वाले (भगवान) से प्रार्थना करता हूं कि दर्शकों को पता न चले और मेरी सांसें फूले बिना यह एक्ट पूरा हो जाए. तो ये मेरे विचार हैं और अब तक सब कुछ अच्छा रहा है.''

सलमान खान 7 दिसंबर को दुबई में करेंगे परफॉर्म
इससे पहले, सिकंदर अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर दा-बैंग द टूर का एक एक्साइटिंग पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक एक्साइटिंग परफॉर्मेंस के लिए दुबई में अपने आने की अनाउंसमेंट की थी. पोस्टर में जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर, आस्था गिल और मनीष पॉल जैसे सितारे भी शामिल हैं, जिससे पता चलता है कि वे भी 7 दिसंबर को दुबई हार्बर में उनके साथ शामिल होंगे. कैप्शन में सलमान ने लिखा था, "दुबई दा-बैंग द टूर के लिए तैयार हो जाइए - 7 दिसंबर 2024 को रीलोडेड."

ये भी पढ़ें: 'मैं इस लड़के को मार दूंगा...', फिल्म की शूटिंग के दौरान को-एक्टर पर बरस पड़े थे सैफ अली खान, ये थी वजह

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान वर्क फ्रंट
इस बीच, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों छोटे पर्दे पर मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 18 को भी होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वे अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग भी कर रहे हैं. एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, अंजिनी धवन, प्रतीक बब्बर और सत्यराज सहित कई स्टार नजर आएंगें. सिकंदर 30 मार्च, 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget