एक्सप्लोरर

सलमान खान नहीं बल्कि ये स्टार था 'जुड़वा' का लीड एक्टर, एक फोन में बदल गया था हीरो, जानें किस्सा

Salman Khan Movie Judwaa Unknown Facts: 90 की सुपरहिट फिल्म जुड़वा में सलमान खान के डबल रोल ने धमाल मचा दिया था. लेकिन पहले सलमान का रोल दूसरे एक्टर के पास था जिसे सलमान ने रिक्वेस्ट करके मांगा था.

Judwaa Unknown Facts: बॉलीवुड की किसी सुपरहिट फिल्म में कोई दूसरा एक्टर लिया जाना था ऐसी खबरें खूब सुनने को मिलती हैं. जब वो फिल्म हिट होती है तो मेकर्स इस बात को रिवील करते हैं कि पहले उन्होंने किसे साइन किया था और उन्होंने फिल्म क्यों नहीं की. ऐसा ही एक किस्सा डेविड धवन की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म जुड़वा (1997) का भी है. इस फिल्म में सलमान खान का डबल रोल था. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में सलमान से पहले डेविड धवन ने अपने फेवरेट एक्टर को चुना था.

90's के दशक में डेविड धवन, गोविंदा और करिश्मा कपूर की तिगड़ी को किसी फिल्म के लिए सुपरहिट फॉर्मूला माना जाता था. उस दौर की लगभग सभी फिल्मों में डेविड धवन अपने फेवरेट स्टार गोविंदा को लेते थे. फिल्म जुड़वा में भी डेविड धवन ने गोविंदा को ही साइन किया और फिल्म शुरू भी हुई. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसमें सलमान खान ने लीड रोल प्ले किया. चलिए आपको इस फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताते हैं.

गोविंदा बने थे 'जुड़वा' की पहली पसंद

7 फरवरी 1997 को फिल्म जुड़वा रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 7 करोड़ के आस-पास था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 25 करोड़ के आस-पास की कमाई की थी. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गोवंदा को साइन किया गया था. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था. गोविंदा ने बताया था कि फिल्म जुड़वा के लिए डेविड धवन ने उन्हें चुना था लेकिन उस समय उनके पास कई फिल्में थीं और 'जुड़वा' की शूटिंग के साथ-साथ वो एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

गोविंदा ने कहा, 'मेरे पास उस समय बनारसी बाबू फिल्म थी जिसकी शूटिंग मैं 'जुड़वा' के साथ कर रहा था. कुछ सीन फिल्माए भी जा चुके थे लेकिन एक रात सलमान भाई का मेरे पास फोन आया. उन्होंने मुझसे कहा कि उनके पास अभी खास काम नहीं है. तो क्या मैं एक फिल्म उन्हें दे सकता हूं क्योंकि उन्हें जुड़वा की कहानी पसंद थी.' गोविंदा ने आगे कहा, 'मैंने तुरंत भाई को हां बोलकर अगले दिन डेविड से मुलाकत की. सलमान भाई और मैं उनके पास गए और डेविड ने सलमान को साइन कर लिया.' 90's के दौर में सलमान खान की कुछ हिट लेकिन कई फ्लॉप फिल्में थीं लेकिन जुड़वा के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले क्योंकि जुड़वा सुपरहिट हुई थी.

फिल्म जुड़वा में सलमान खान का डबल रोल था, उनके अपोजिट करिश्मा कपूर और रम्भा एक्ट्रेस थीं. 2000's के बाद गोविंदा की फिल्में भी फ्लॉप होने लगीं तब सलमान खान ने उन्हें फिल्म पार्टनर में लिया और वो फिल्म सुपरहिट हुई. सलमान और गोविंदा अच्छे दोस्त हैं और जब भी उन्हें साथ में कहीं देखा जाता है तो बेस्ट पार्टनर नाम से पुकारा जाता है. गोविंदा ने डेविड धवन के साथ कूली नंबर 1, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, हसीना मान जाएगी जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं.

यह भी पढ़ें: यशराज मुखाटे ने राहत फतेह अली खान पर बनाया पैरोडी मैशअप, इंटरनेट पर हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बहनों-बेटी की शादी हिंदू से हुई', 'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'गौरी का नहीं हुआ है धर्म परिवर्तन'
'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गौरी का नहीं बदला है धर्म
जल्द आने वाला है 'भागम भाग 2' का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट
जल्द आने वाला है 'भागम भाग 2' का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट
'कैमरा बंद करो...' पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया zoom तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- मुझे कभी क्लिक मत करना
'कैमरा बंद करो...' पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया जूम तो भड़कीं एक्ट्रेस
Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget