एक्सप्लोरर

कुछ ही वक्त में आएगा 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर, सलमान ने 'मां' रीमा लागू को कुछ यूं किया याद...

नई दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर रिलीज को लेकर काफी गहमागहमी है. फैंस #TubelightTrailer के साथ जमकर ट्वीट कर रहे हैं. बता दें कि #TubelightTrailer ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है.

मुंबई में ट्रेलर लॉन्च का इवेंट चल रहा है जिसमें डायरेक्टर कबीर खान, सोहेल खान और खुद सलमान खान पहुंचे हैं और फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं. इवेंट के दौरान सलमान खान ने हाल ही में दुनिया छोड़ चुकीं अभिनेत्री रीमा लागू, विनोद खन्ना और ओम पुरी के बारे में भी बात की. सलमान ने कहा, 'विनोद खन्ना शानदार व्यक्ति थे. वह हमारे हीरो थे. जब मैं रीवा में शूटिंग कर रहा था तब मुझे रीमा लागू जी की मृत्यु के बारे में जानकारी मिली. यह बेहद दुखद है कि मैंने पिछले तीन-चार महीने में सबसे करीबी लोगों को खोया है.' आपको याद दिला दें कि रीमा लागू ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों में सलमान खान की मां का किरदार निभाया था.

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब देखा गया. टीज़र में सलमान खान एक दब्बू किस्म के लड़के के किरदार में नजर आए जो बेहद सीधा और मासूम है. टीजर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म में इमोशन की भरमार होने वाली है. आज रिलीज हो रहे ट्रेलर के बाद फिल्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बाहर आने की उम्मीद है.

unnamed ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान और सोहेल खान

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी 1962 में हुई भारत-चीन की लड़ाई के इर्द-गिर्द है. ‘ट्यूबलाइट’ में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस झू झू लीड रोल में हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर सलमा खान और सलमान खान हैं.

इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं. आपको बता दें कि फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ईद के मौके पर सिल्वर स्क्रिन पर रिलीज होगी.

यहां देखें ट्यूबलाइट का टीजर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget