एक्सप्लोरर

Salman Khan vs Rashmika Mandanna: बॉक्स ऑफिस पर सलमान की बाप हैं रश्मिका मंदाना, जानें दोनों स्टार्स की पिछली फिल्मों का कलेक्शन

Salman Khan vs Rashmika Mandanna: जहां सलमान पिछले 7 सालों से एक ब्लॉकबस्टर के लिए तरस रहे हैं, वहीं रश्मिका ने 3 सालों में दो ब्लॉकबस्टर दे दीं. ऐसे में सलमान पर हावी 'सिकंदर' पर असर डालने वाली हैं.

Salman Khan vs Rashmika Mandanna: इस साल ईद के मौके पर बॉलीवुड के दबंग खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई और न ही इस साल कोई फिल्म रिलीज होने वाली है. साल 2009 से वॉन्टेड के बाद से सलमान खान लगभग हर साल ईद के मौके पर अपनी जादूगरी बिखेरते नजर आते रहे हैं. उनकी पिछले डेढ़ दशक में रिलीज हुई हर ईद रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया है.

ईद के जादूगर सलमान खान की इसी जादूगरी की वजह से साल 2025 में उनकी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' (Sikander) की रिलीज डेट भी ईद के मौके पर रखी गई है. सलमान खान के अलावा भी ऐसी कई बातें हैं जिनकी वजह से ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है.

फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगदौस कर रहे है, जिन्होंने 'हॉलीडे' और 'गजनी' जैसी बेहतरीन एंटरटेनर्स बनाई हैं. लेकिन फिल्म की एक खास बात और है जो इसे और बड़ा बनाती है. असल में फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी एंट्री कन्फर्म हो चुकी है. और साल 2023 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखा जाएं तो रश्मिका, सलमान पर भारी पड़ी हैं. ऐसे में जानते हैं कि दोनों स्टार्स में कलेक्शन के मामले में कौन जीतता नजर आ रहा है और इसका फायदा 'सिकंदर' को कैसे मिल सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

सलमान खान पर कैसे भारी पड़ी हैं रश्मिका मंदाना?
साल 2023 बड़ी हिट्स का साल रहा. इस साल शाहरुख की जवान, पठान और डंकी ने मिलकर 2500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. तो वहीं सनी देओल की 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इस साल एक और बड़ी फिल्म आई जिसका नाम 'एनिमल' है. इस फिल्म से जहां रणबीर कपूर को उनकी सबसे बड़ी हिट मिली, वहीं बॉबी देओल के करियर को पंख लग गए. फिल्म से तृप्ति डिमरी रातोंरात नेशनल क्रश बन गईं.

तो वहीं 2021 की 'पुष्पा- द राइज' और 2023 की 'एनिमल' के साथ रश्मिका के पास दो ब्लॉकबस्टर फिल्में थीं. सैक्निल्क के मुताबिक, रश्मिका की 'पुष्पा- द राइज' ने जहां दुनियाभर में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं 'एनिमल' ने 915 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया.

कहां कमजोर हो गए सलमान खान?
साल 2021 से लेकर 2023 तक जहां रश्मिका ने दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, तो वहीं सलमान खान की इस दौरान, राधे, अंतिम, किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 रिलीज हुईं. इनमें से टाइगर 3 को छोड़ दें तो कोई भी फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है. वहीं टाइगर 3 भी वैसा कलेक्शन कर पाने में फेल हुई जैसी उम्मीद इस फिल्म से लगाई गई थी. पहली तो ये टाइगर सीरीज की फिल्म थी और दूसरी ये कि इसमें सलमान खान थे.

इस हिसाब से इस फिल्म से जवान, पठान जैसे चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 464 करोड़ के आसपास की ही कमाई की है. फिल्म सिर्फ हिट की कैटेगरी में ही शामिल हो पाई है. जबकि इसी फिल्म के 2017 में आए पार्ट 'टाइगर जिंदा है' ने 7 साल पहले ही 558 करोड़ की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. मतलब सलमान खुद से ही कंपटीशन में पिछड़ते नजर आए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान ने नहीं दी है पिछले कई सालों में ब्लॉकबस्टर
जहां रश्मिका के पास दो बड़ी ब्लॉकबस्टर हैं. वहीं सलमान खान ने पिछले 7 या 8 सालों में एक भी ब्लॉकबस्टर नहीं दी है. या तो उनकी फिल्में एवरेज गई हैं या फिर फ्लॉप. ऐसे में इस मामले में भी रश्मिका सलमान पर हावी होती दिख रही हैं.

लेकिन 2025 बन सकता है ऐतिहासिक
बेशक सलमान के पास कोई बड़ी हिट नहीं है हाल-फिलहाल में. लेकिन उनका 2009 के बाद से हिट फिल्मों का एवरेज देखा जाए तो वो बॉलीवुड के किसी भी एक्टर पर भारी है. लोग आज भी उनको देखने के लिए पर्दे पर जाते हैं. सलमान खान को अक्षय कुमार की तरह हिट्स के लिए तरसना नहीं पड़ रहा है, क्योंकि उनकी एवरेज फिल्म भी आसानी से 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है.

तो इतिहास 2025 में बन सकता है, क्योंकि सलमान खान वैसे भी ईद के जादूगर हैं. वहीं कलेक्शन के मामले पर फिलहाल सलमान पर भी हावी रश्मिका की फिल्म 'पुष्पा- द रूल' भी सिकंदर के पहले रिलीज होगी, जिसके सफल होने के कयास अभी से लगाए जा रहे हैं. ऐसे में जब दो धुरंधर को एआर मुरुगदॉस जैसे डायरेक्टर का साथ मिलेगा तो जाहिर है कि साल 2025 बॉलीवुड इतिहास के लिए सुनहरा हो सकता है.

और पढ़ें: संगीत सिवन के अंतिम संस्कार में पहुंचे फरदीन खान समेत ये सितारे, 'यमला पगला दीवाना 2' डायरेक्टर को दी नम आखों से विदाई

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी
क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
Lenin Box Office Day 4: 'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget