एक्सप्लोरर

जब सलमान खान ने अशोक सराफ की गर्दन पर रख दिया था असली चाकू, कट सकती थी नस, अभिनेता बोले- 'मैं कभी नहीं भूलूंगा...'

Salman Khan Put Knife On Actors Neck: सलमान खान ने अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर की गर्दन पर असली चाकू रख दिया था. इस कारण अभिनेता की गर्दन में गहरा जख्म भी हो गया था.

दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से इंडस्ट्री में जगह बनाई है, उन्हें कई फिल्मों के अलावा आइकॉनिक टेलीविजन शो 'हम पांच' के लिए याद किया जाता है. अशोक सराफ ने 1992 में सलमान खान स्टारर फिल्म जागृति में एक निगेटिव रोल भी प्ले किया था. वहीं एक इंटरव्यू के दौरान दिग्गज अभिनेता ने खुलासा किया कि इस फिल्म का एक सीन उनके लिए काफी दहला देने वाला बन गया था और उस सीन को वे कभी नहीं भूल सकते हैं.

रेडियो नशा ऑफिशियल के साथ बातचीत के दौरान अशोल सराफ ने सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'जागृति' के एक सीन की शूटिंग के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि सीन की शूटिंग के दौरान, एक असली चाकू का इस्तेमाल किया गया था, और जब सलमान खान ने उनका गला कुछ ज्यादा ही जोर से पकड़ लिया तो चीजें गड़बड़ हो गई थीं.

असली चाकू की वजह से गले पर हो गया था गहरा घाव
अशोक सराफ ने कहा, “उसने चाकू के साथ मेरा गला पकड़ा हुआ था और वो असली चाकू था. उसकी जो नोक होती है वो काट के गई ऐसे... जैसे ही हमने डायलॉग बोलना शुरू किया, मैंने उसके हाथों से छूटने की कोशिश की. सलमान ज़ोर से दबा रहे थे और फिर मैंने कहा, 'धीरे से दबाओ, कट रहा है यहां पर." चेतावनी के बावजूद शूटिंग जारी रही. सराफ ने चाकू पकड़ने का एक सुरक्षित तरीका सुझाने की कोशिश की, लेकिन कैमरे के एंगल ने बदलाव की इजाज़त नहीं दी. "फिर उसने मुझसे पूछा क्या करूं तो मैंने कहा उल्टा पकड़ो ना? उन्होंने कहा कि कैमरा हमारी तरफ है, दिख जाएगा उसमें, फिर मैंने सोचा छोड़ो.”

उन्होंने शॉट पूरा किया, लेकिन नुकसान हो चुका था, “हमने सीन किया और जब मैंने बाद में देखा तो मेरे गले पर गहरा घाव था. अगर यहां की नस कट जाती तो हम उधर ही...मैं कभी नहीं भूलूंगा.”


जब सलमान खान ने अशोक सराफ की गर्दन पर रख दिया था असली चाकू, कट सकती थी नस, अभिनेता बोले- 'मैं कभी नहीं भूलूंगा...

सलमान को यह घटना याद भी नही होगी
सराफ ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि सलमान को यह घटना याद भी है या नहीं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "ऐसे आदमी किसी को याद नहीं रहते, भूल जाते हैं." जागृति में सलमान और करिश्मा के अलावा शिव रिंदानी, पंकज धीर और प्रेम चोपड़ा भी थे. बता दें कि अशोक सराफ ने 'करन अर्जुन' और 'बंधन' जैसी कई हिट फिल्मों में सलमान के साथ काम किया था.

ये भी पढ़ें:-स्मृति ईरानी Vs रूपाली गांगुली: कौन है ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ के मामले में कौन है आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget