एक्सप्लोरर

जानिए, इंस्टाग्राम पर अपने आखिरी पोस्ट में सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह ने क्या लिखा था

सलीम खान के चचेरे भाई मतीन खान के मुताबिक अब्दुल्लाह को डायबिटीज़ की दिक्कत थी. पारिवारिक सूत्रों की मानें तो उनकी मौत दिल से जुड़ी बीमारी के चलती हुई.

नई दिल्ली: सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह खान का सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया. अब्दुल्लाह 38 साल के थे. अचानक उनके निधन से सभी हैरान रह गए. अब्दुल्लाह, सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' के तहत काम करने वाले ब्रांड 'बीइंग स्ट्रॉन्ग' का कामकाज देखा करते थे.

दो दिनों पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए थे. सलीम खान के चचेरे भाई मतीन खान के मुताबिक अब्दुल्लाह को डायबिटीज़ की दिक्कत थी. पारिवारिक सूत्रों की मानें तो उनकी मौत दिल से जुड़ी बीमारी के चलती हुई. अब्दुल्लाह के निधन के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हम हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे."

मतीन खान ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया था कि अब्दुल्लाह को बॉडी बिल्डिंग का बहुत शौक था. अब्दुल्लाह का इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर भी ये साफ हो जाता है कि वो बॉडी बिल्डिंग को लेकर काफी सीरियस थे. उनके अकाउंट पर कई तस्वीरें हैं जिनमें वो जिम में पसीना बहाते नज़र आ रहे हैं.

अब्दुल्लाह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे. उनका आखिरी पोस्ट चर्चा में है. अब्दुल्लाह ने आखिरी बार पिछले महीने 28 फरवरी को अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और साथ में लिखा था, "हम गिरते हैं, हम टूटते हैं, हम फेल होते हैं, लेकिन फिर हम उठते हैं, हम ठीक होते हैं, हम जीतते हैं."

सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर ने भी अब्दुल्लाह को याद किया. उन्होंने अब्दुल्लाह के आखिरी पोस्ट का हवाला देते हुए लिखा, "जैसा कि तुमने कहा था 'हम गिरते हैं, हम टूटते हैं, हम फेल होते हैं, लेकिन फिर हम उठते हैं, हम ठीक होते हैं, हम जीतते हैं' अब्दुल्लाह तुम बहुत जल्दी चले गए."

आपको बता दें कि अब्दुल्लाह सलमान खान की बुआ के बेटे के बेटे थे. वो करीब 10 साल पहले इंदौर से मुंबई आए थे और सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के साथ जुड़ गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget