एक्सप्लोरर

फायरिंग के वक्त क्या कर रहे थे सलमान खान? चार घंटे में दर्ज हुआ बयान, अरबाज खान से भी पुलिस ने पूछे डेढ़ सौ सवाल

Salman Khan House Firing Case: अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. इस केस में सलमान और अरबाज ने अपना बयान दर्ज कराया है.

Salman Khan Recorded Statement: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले में सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया. 4 जून को क्राइम ब्रांच सलमान का बयान लेने उनके घर गई थी. फायरिंग के वक्त सलमान घर पर ही थे. मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के डेढ़ महीने बाद सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान के बयान दर्ज किया गया.

4 जून को दोपहर करीब 12 बजे के करीब क्राइम ब्रांच के चार अधिकारी सलमान का बयान दर्ज करने उनके घर गए थे. सलमान खान का बयान दर्ज करने में करीब तीन से चार घंटे लगे, जब कि अरबाज खान का बयान दर्ज करने में दो घंटे लगे. क्राइम ब्रांच की टीम शाम 5.30 बजे के बाद सलमान के घर से बयान दर्ज कर के निकली.

गोलियों की आवाज से खुली नींद
अरबाज खान का बयान 4 पन्ने में दर्ज किया गया जबकि सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया. सलमान ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके अनुसार घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी. जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली. सलमान ने कहा कि घटना बहुत गंभीर थी और उन्होंने मुंबई पुलिस की उनके अच्छे काम के लिए प्रशंसा की. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान से करीब 150 सवाल पूछे.

सलीम खान का दर्ज नहीं हुआ बयान
सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. घटना  के समय सलमान खान के पिता सलीम खान घर पर मौजूद थे. हालांकि, उनकी अधिक उम्र के कारण उनका बयान दर्ज नहीं किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर वे उनका बयान दर्ज करेंगे. पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से हिरासत में लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

बता दें सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग 14 अप्रैल को हुई थी. दो बाइक सवार शख्स ने कई राउंड फायरिंग की थी. इस केस में गोलीबारी के आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया. पुलिस केस की जांच में लगी हुई है. इस केस के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ही नहीं इस टीवी एक्टर पर भी दिल हार चुकी हैं Disha Patani, प्यार में मिला था धोखा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सलमान खान के परिवार में करियर बनाने के लिए शादी की?' आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पहले ये बातें सुनकर बुरा लगता था
'सलमान खान के परिवार में करियर बनाने के लिए शादी की?' ट्रोलिंग पर आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
'20 जुलाई को पूरे देश का दिल टूटा...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की दिल झकझोर देने वाली तस्वीरें
CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की दिल झकझोर देने वाली तस्वीरें
'मरते दम तक रक्षा करूंगा...', शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी
क्या शहनाज गिल को डेट कर रहे राघव जुयाल? एक्टर ने खुद बताया सच
Amrita Rao Vivah Movie: 7 मिनट के रोल ने बदली अमृता राव की किस्मत, बताया कैसे मिला 'विवाह' में लीड रोल
7 मिनट के रोल ने बदली अमृता राव की किस्मत, बताया कैसे मिला 'विवाह' में लीड रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget