एक्सप्लोरर

करोड़ो कमाने वाले सलमान खान की पहली कमाई थी सिर्फ 75 रुपये, पहली फिल्म की फीस जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे

बॉलीवुड में सलमान खान आज सबसे ज्यादा महंगे और कमाई करने वाले स्टार है. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करती हैं. वहीं सलमान खान ने एक बार अपनी पहली कमाई को लेकर बताया था कि उन्हें सिर्फ 75 रुपये मिले थे. वहीं उन्होंने कहा था कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म मैने प्यार किया के लिए साइनिंग अमाउंट के तौर पर 31 हजार रुपये लिए थे.

दबंग खान यानी सलमान खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में से एक हैं. उनकी फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और यही वजह है कि सलमान खान की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड ही तोड़ देती है. सबसे ज्यादा महंगे और कमाई करने वाले सलमान खान ने हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी पहली सैलरी लगभग 75 रुपए थी.

अपनी पहली सैलरी को लेकर बात करते हुए सलमान खान ने कहा था कि, “ वह ताज होटल में किसी शो में पीछे डांस कर रहे थे. उनका एक दोस्त वहां डांस करने के लिए गया था, इसलिए वह भी उन्हें अपने साथ ले गया. उन्होंने इसे सिर्फ मजे के लिए किया था.”

31,000 रुपये में साइन की थी मैने प्यार किया

सलमान खान ने बताया था कि उन्होंने कैम्पा कोला के लिए भी काम किया था जिसके लिए उन्हें 750 रुपए मिले थे. बाद में उन्हें 1500 रुपये मिलने लगे. वहीं सलमान ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म ‘मैने प्यार किया’ के लिए बतौर साइनिंग अमाउंट 31,000 रुपये लिए थे. बाद में उन्हें फिल्म के लिए साइनिंग अमाउंट 75 हजार रुपये मिलने लगे थे.

1989 में  ‘बीवी हो तो ऐसीसे की बॉलीवुड में एंट्री

बता दें कि सलमान खान ने बॉलीवुड में 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से एंट्री की थी.  इसके बाद उन्होंने ‘मैने प्यार किया’ की जो ब्लॉक बस्टर साबित हुई. सलमान ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. साल 2009 में आई फिल्म वांटेड के बाद से उनकी उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. उनकी कई फिल्मों ने 100 करोड़ का कारोबार किया है.

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

फिलहाल सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ राधे: योर मोस्ट वाटेंड भाई’ में बिजी है. सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी. जल्द ही उनकी ‘अंतिम‘ फिल्म भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें

ड्रेस बनी जाह्नवी कपूर के लिए मुसीबत, शेयर की दिलचस्प तस्वीर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका हुईं सोशल मीडिया पर ट्रेंड, नाम का मतलब जान फैंस ने जताई खुशी

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शबाना आजमी ने ‘दूसरी दुल्हन’ को लेकर किया रिएक्ट, लिखा- अपने समय से आगे थी फिल्म
शबाना आजमी ने ‘दूसरी दुल्हन’ को लेकर किया रिएक्ट, लिखा- अपने समय से आगे थी फिल्म
वरुण धवन vs रामचरण से मोहनलाल vs लक्ष्य तक, सिनेमाघरों में इन फिल्मों के बीच होगा महा मुकाबला
वरुण धवन vs रामचरण से मोहनलाल vs लक्ष्य तक, इन फिल्मों के बीच होगा महा मुकाबला
'राजा शिवाजी' के बाद अभिषेक बच्चन को 'शंभू राजे' कहकर बुलाने लगे लोग, एक्टर बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ
'राजा शिवाजी' के बाद अभिषेक बच्चन को 'शंभू राजे' कहकर बुलाने लगे लोग, एक्टर बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ
रितेश देशमुख ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड, 'राजा शिवाजी' बनी लगातार चौथी सक्सेसफुल मराठी फिल्म
रितेश देशमुख ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड, 'राजा शिवाजी' बनी लगातार चौथी सक्सेसफुल मराठी फिल्म

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bollywood News: कान्स 2026 में आलिया भट्ट हुईं इग्नोर? वायरल वीडियो पर मचा बवाल, लुक से ज्यादा ट्रोलिंग चर्चा में (13.05.26)
Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ी अपडेट | Prateek Yadav | Breaking
Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav
Prateek Yadav Death News :सपा परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक की मौत के बाद बेबस दिखे Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव बाद कैबिनेट की पहले बैठक में UCC पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया ये बड़ा फैसला
चुनाव बाद कैबिनेट की पहले बैठक में UCC पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया ये बड़ा फैसला
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
Amul Milk Price Hike: मोदी का चाबुक फिर… अमूल ने दूध के दाम बढ़ाकर दिया झटका तो जानें कांग्रेस ने कैसे किया हमला
मोदी का चाबुक फिर… अमूल ने दूध के दाम बढ़ाकर दिया झटका तो जानें कांग्रेस ने कैसे किया हमला
'कम से कम मैं जिंदा हूं,' 'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, बयां किया दर्द
'कम से कम मैं जिंदा हूं,' 'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, बयां किया दर्द
Power-Saver Hacks: गर्मी में बिजली के बिल से हैं परेशान? जानिए इसे कम करने के 5 हैक्स, पैसों की होगी बचत
गर्मी में बिजली के बिल से हैं परेशान? जानिए इसे कम करने के 5 हैक्स, पैसों की होगी बचत
Kidney Stone: क्या किडनी स्टोन निकालने के लिए गटक जाते हैं बीयर? हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार
क्या किडनी स्टोन निकालने के लिए गटक जाते हैं बीयर? हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
Embed widget