एक्सप्लोरर

सलीम खान के प्यार में रोड़ा बन रहा था इस्लाम धर्म! निकाह से पहले लिए थे सलमा संग सात फेरे

Salim Khan Marriage: सलीम खान ने खुलासा किया है कि उनकी बीवी सलमा (सुशीला) के पिता को उनके धर्म से दिक्कत थी. वहीं सलीम ने निकाह करने से पहले सलमा के साथ सात फेरे लिए थे.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान ने दो शादियां कीं. उनकी पहली शादी सलमा खान से और दूसरी शादी हेलेन से की. सलमा का ताल्लुक हिंदू धर्म से था, उनका असल नाम सुशीला चरक था. हाल ही में सलीम खान ने खुलासा किया है कि सलमा (सुशीला) के पिता उनकी शादी के राजी नहीं थे. इसकी वजह सलीम खान का धर्म था. ऐसे में दिग्गज लेखक ने सलमा से निकाह से पहले उनके साथ सात फेरे लिए थे.

फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में सलीम खान ने कहा- 'मेरे ससुर, जो एक डेंटिस्ट थे, डोगरा समुदाय से थे. जब मेरी शादी की बात आई, तो उन्होंने मेरी बैकग्राउंड की जांच की और इस बात का सम्मान किया कि मैं एक अच्छे परिवार से हूं और अच्छी तरह से पढ़ा-लिखा हूं. उन्होंने मुझे साफ तौर पर बताया कि उन्हें सिर्फ मेरे धर्म से ही दिक्कत है.'

सलमा खान संग क्यों लिए सात फेरे?
सलीम खान ने आगे कहा- 'मैंने उन्हें तसल्ली दी कि अगर हमारे बीच मतभेद या झगड़े भी होते हैं, तो भी मैं और मेरी बीवी अपने धर्म की वजह से ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे. अब हमारी शादी को अब 60 साल हो गए हैं.' सलीम खान ने ये भी बताया कि उन्होंने सलमा खान की वजह से निकाह से पहले सात फेरे भी लिए थे. उन्होंने कहा- 'मेरी बीवी को सात फेरे की रस्म बहुत पसंद थी और उसने अपनी बहन और चचेरे भाई को भी इसे निभाते देखा था. इसलिए मैंने खुद अपने इलाके में एक पंडित ढूंढा और फेरे लगवा लिए. हमने निकाह भी करवाया, जो असल में एक ऐसी रस्म है जिससे ये साफ होता है कि आप किसी दबाव या जबरदस्ती में शादी तो नहीं कर रहे हैं.'

बता दें कि सलीम खान और सलमा खान ने 1964 में शादी की थी. शादी के बाद उनके चार बच्चे- सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान और एक बेटी अलवीरा खान हुए. साल 1981 में सलीम ने एक्ट्रेस हेलेन रिचर्डसन से दूसरी शादी की.
दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 इडियट्स में रैंचो का रोल सोनम वांगचुक से नहीं था इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट की हेल्थ पर भी जताई चिंता
'3 इडियट्स में रैंचो का रोल सोनम वांगचुक से नहीं था इंस्पायर', बोले आमिर खान
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
Haiwaan Box Office Prediction: क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
'ज्यादा खाते हुए देखकर लोग क्या सोचेंगे...' सना सईद को थी बुलिमिया बीमारी, Eating Disorder पर एक्ट्रेस ने की बात
ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ा अपना दर्द सना सईद ने किया साझा, लोगों को दिया हौसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget