एक्सप्लोरर

VIDEO: सलमान खान नहीं 'चुलबुल पांडे' करेंगे 'दबंग 3' का प्रमोशन, ट्विटर पर भी बदल डाला नाम

Dabangg 3: 52 सेकेंड के वीडियो में बॉलीवुड के भाईजान ने साफ कर दिया है वो इस फिल्म का प्रमोशनल नहीं करेंगे बल्कि खुद चुलबुल पांडे इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आ रहे हैं.

Dabangg 3: सुपरस्टार सलमान खान बहुत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में बिजी हैं. इसी बीच फिल्म के प्रमोशन का बिगुल बजाते हुए सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान खान अपने दबंग वाले पुलिस के किरदार 'चुलबुल पांडे' लुक में दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो को ट्वीट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, "हैलो! मेरा नाम चुलबुल पांडे है. आपसे मिलकर अच्छा लगा!" इतना ही नहीं सलमान ने ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम भी बदल लिया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट को सलमान खान से बदलकर चुलबुल पांडे कर लिया है. जाहिर है कि सलमान ने ऐसा फिल्म के प्रमोशन के लिए ही किया है.

इसके साथ ही इस वीडियो की बात करें तो इस 52 सेकेंड के वीडियो में बॉलीवुड के भाईजान ने साफ कर दिया है वो इस फिल्म का प्रमोशनल नहीं करेंगे बल्कि खुद चुलबुल पांडे इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आ रहे हैं. वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं, "जब चुलबुल पांडे से जुड़े हैं इमोशन तो क्यू करेंगे सलमान खान दबंग 3 का प्रमोशन. फिल्म हमारी पोस्टर हमारा तो प्रमोट भी हम ही करेंगे ना. आज से लेकर 20 दिसंबर तक और उसके बाद भी स्वागत तो करो हमारा."

इसके साथ ही सलमान खान इस टीजर में अपना हुक अप स्टेप भी करते दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि 'दबंग 3' इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. सलमान खान अपने दर्शको और फैंस का मनोरंजन करने के लिए इस फिल्म में खूब मेहनत कर रहे हैं.

इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और माही गिल दिखाई देने वाले है. पहले की सीरीज की तरह इस सीरीज में भी सभी के वहीं किरदार होंगे. वहीं साउथ सुपरस्टार सुदीप फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं.

सास, बहू और साजिश (30.09.2019): देखिए टीवी की दुनिया की मनोरंजक खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 7 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 7 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Saturday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget