एक्सप्लोरर

50 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच किया 'विक्रांत रोणा' का प्रमोशन 

Vikrant Rona Promotion: मुंबई में फिल्म 'विक्रांत रोणा' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता सलमान खान को लंबे समय बाद पब्लिक प्लेस पर देखा गया.

Mumbai: 6 जून को एक खत के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) सोमवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक प्रमोशल इवेंट (Promotional Event) में नजर आए. मौका था मूल रूप से कन्नड़ (Kannada) में बनी फिल्म 'विक्रांत रोणा'(Vikrant Rona) के हिंदी वर्जन के प्रमोशन का, जिसे हिंदी में सलमान खान प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज से 50 दिन पहले सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी और तभी से सलमान खान ने किसी भी सार्वजनिक फंक्शन को एटेंड नहीं किया है, हालांकि‌ वो‌ अपनी फिल्मों की शूटिंग लगातार करते आ रहे हैं. मगर आज मुम्बई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में 'विक्रांत रोणा' के प्रमोशन में सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच शामिल हुए.

होटल में पुलिस ने की सुरक्षा तैयारी

प्रमोशनल इवेंट के शुरू होने से पहले चार पुलिसकर्मी सादे कपड़े में काफी देर तक वेन्यू‌ का मुआयना करते दिखाई दिये. 3 वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी ताज लैंड्स एंड होटल के परिसर में मौजूद थे. सलमान की सुरक्षा में लगे  पुलिसकर्मियों की ओर से तकरीबन 45 मिनट के मुआयने के बाद जब सलमान खान‌ की निजी टीम के लोग आश्वस्त हो गये कि वेन्यू पर सलमान‌ को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है. इसके कुछ देर बाद सलमान खान पुलिसकर्मियों और निजी सुरक्षाकर्मियों के घेरे में होटल में प्रवेश किया.

उल्लेखनीय है कि जान से मारने‌‌ की धमकी मिलने से पहले सलमान खान जहां भी जाते थे तो उनकी टीम के सदस्य और निजी सुरक्षाकर्मी ही मिनटों‌ में मौके का मुआयना कर सलमान को मौके पर पहुंचने का सिग्नल दे देते थे, मगर धमकी मिलने‌ के बाद तस्वीर काफी हद तक बदल गयी है.

मंच पर नाचते नजर आए सलमान खान

गौरतलब है कि सलमान जब वेन्यू से एक किलोमीटर दूर स्थित अपने घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' से वेन्यू पर‌ पहुंचने के लिए निकले तो उनकी कार के पीछे एक पुलिस जीप भी सुरक्षा के‌ लिहाज से चल रही थी. खैर, 'विक्रांत रोणा' के प्रमोशन के मंच पर सलमान‌ खान‌‌ की एंट्री नाचते-झूमते अंदाज‌ में हुई. फिल्म के लीड एक्टर किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीस अपने फिल्म के गाने पर थिरके तो उसके कुछ देर बाद सलमान ने गाने के अंत में दोनों को ज्वाइन किया और मस्ती भरे अंदाज में डांस किया.

प्रमोशन के मौके पर सलमान खान बेहद अच्छे मूड में नजर आ रहे थे. उन्होंने मंच पर मौजूद किच्चा, जैकलीन और खास मेहमान के तौर पर फिल्म को सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा के साथ खूब मजाक-मस्ती भी की.

किच्चा सुदीप ने सलमान का किया शुक्रिया 

'विक्रांत रोणा' के हिंदी वर्जन के प्रस्तुतकर्ता सलमान खान और किच्चा सुदीप ने एक-दूसरे के साथ अपनी पुरानी दोस्ती के बारे में भावुक होकर बात की. सलमान ने कहा कि एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर ये फिल्म उनकी भी है और फिल्म‌ का प्रचार करना उनकी भी जिम्मेदारी बनती है. वहीं किच्चा सुदीप ने सलमान को प्रस्तुत करने और प्रचार के लिए सपोर्ट करने पर उनका शुक्रिया अदा किया.

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) और अपने रिश्ते को‌ विस्तार से बात की. रितेश ने किच्चा को एक मेहनती एक्टर और प्रोड्यूसर बताते हुए कहा कि वो एक लम्बे समय से किच्चा को जानते हैं और दोनों ने साथ-साथ क्रिकेट भी खूब खेला है. उल्लेखनीय है कि मूल रूप से कन्नड़ में बनी और क‌ई भाषाओं में एक साथ रिलीज की जा रही फंतासी फिल्म 'विक्रांत रोणा' 28 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः
Lovlina Borgohain के खुलासे से मचा हड़कंप, खेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश, ओलंपिक संघ के महासचिव ने कही बड़ी बात

Maharashtra Politics: शिवसेना की बगावत ने कितनी बदली उद्धव ठाकरे की शख्सियत? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'मन्नत' में रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका
शाहरुख खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'मन्नत' में रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका
Monday Box Office: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धमाल 4' का कब्जा, लाखों में सिमटी 'वेलकम टू जंगल', जानें- 'अल्फा' का हाल
मंडे को बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धमाल 4' का कब्जा, जानं-'वेलकम टू जंगल' और 'अल्फा' का हाल
'सोनम वांगचुक को मरते नहीं देख सकता', असली 'फुंसुक वांगडू' के सपोर्ट में उतरे 3 Idiots के 'चतुर', जीनत अमान ने की ये अपील
'सोनम वांगचुक को मरते नहीं देख सकता', असली 'फुंसुक वांगडू' के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स
कौन हैं असली 'फुंसुक वांगड़ू'? क्यों बैठे हैं भूख हड़ताल पर? सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स
कौन हैं असली 'फुंसुक वांगड़ू'? क्यों बैठे हैं भूख हड़ताल पर? सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget