एक्सप्लोरर

'इंशाअल्लाह' से खुद को अलग करने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, आलिया ने कहा- उनके कंट्रोल में कुछ नहीं था

कुछ दिनों पहले जब संजय लीला भंसाली ने सलमान और आलिया के साथ फिल्म का ऐलान किया तो हर किसी को इसका इंतजार था. कुछ समय बाद सलमान ने ये फिल्म छोड़ दी. कल आईफा अवॉर्ड्स में जब उनसे फिल्म छोड़ने की बात की गई तो जानिए उन्होंने क्या कहा

मुंबई : संजय लीला भंसाली ने जब सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ फिल्म इंशाअल्लाह बनाने का ऐलान किया था, तो उम्र के हिसाब से भारी अंतर वाली सलमान-आलिया की जोड़ी‌ पर तमाम तरह के सवाल उठे थे, तरह-तरह के कमेंट्स किये गये थे. सभी जानना चाहते थे कि आखिर भंसाली ने क्या सोचकर 53 साल के सलमान और 26 साल की आलिया भट्ट की जोड़ी बनायी है?

फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकीं थीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि सलामान और आलिया की अनोखी जोड़ी वाली फिल्म को शेल्व (बंद) करने की खबरें सामने आने लगीं. हालांकि सलमान खान ने इसके विपरीत फिल्म के बंद होने की बजाय इसके पोस्टपोन किये जाने की बाद ट्विटर पर लिखी थी.

मगर सबकुछ तय हो जाने और फिल्म के ऐलान किये जाने के बाद इंशाल्लाह को छोड़ने की वजहों पर सलमान खान ने पर्दा डाले रखा और इस पूरे मसले को लेकर अपनी चुप्पी साधे रखी.

लेकिन मुम्बई में हो रहे 20वें आईफ़ा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर जब एबीपी न्यूज़ ने सलमान से इंशाअल्लाह से उनके अलगाव की वजह जाननी चाही, तो उन्होंने बेहद संक्षिप्त उत्तर देते हुए कहा, "इंशाल्लाह तो अभी नहीं बन रही है. इंशाअल्लाह कुछ और बनेगी. मेरे साथ तो नहीं बन रही है."

भरी महफिल में प्रियंका चोपड़ा ने पति को दिया ऐसा सरप्राइज़ कि KISS करने पर मजबूर हो गए निक जोनास

उल्लेखनीय है कि छोटा-सा ये जवाब देने के बाद सलमान चुप हो गये और उन्होंने फिल्म से खुद को अलग होने की वजहों पर सफाई देना जरूरी नहीं समझा.

इस बीच, आईफा समारोह में जब आलिया से, इस फिल्म में सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका हाथ से चले जाने के बारे में सवाल किया गया, तो आलिया ने कुछ यूं दिया अपना जवाब, "देखिए मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करने‌ को लेकर बेहद उत्साहित थी, सलमान खान के साथ भी काम करने को लेकर काफी उत्साहित थी. मेरा मानना है कि कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं, जो आपके कंट्रोल में नहीं होती हैं."

आलिया ने आगे कहा, "वैसे कहते हैं कि अगर भगवान को हंसाना हो, तो उनको अपने प्लान बता दो. कोई भी प्लान अक्सर बनाये गये प्लान के मुताबिक कामयाब नहीं होते हैं. लेकिन मैं आपको लिखकर देती हूं कि मैं संजय लीला भंसाली के साथ बहुत जल्द काम करूंगी."

बता दें कि 20वें आईफ़ा अवॉर्ड्स में आलिया को राजी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया.

VIDEO: देखें आईफा ग्रीन कार्पेट की फुल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget