एक्सप्लोरर

सलमान खान के जेल से बाहर आने के बाद सामने आया पिता सलीम खान का बयान, कहा- बेहद खुश हूं

सलमान खान के जेल से बाहर आने के बाद पिता सलीम खान ने जताई खुशी. इस दौरान सलमान खान अपनी बालकॉनी पर अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए आए और इस दौरान अपने भांजे आहिल को भी साथ लेकर आए.

नई दिल्ली: सलमान खान ने जमानत पर रिहा होकर मुंबई अपने घर वापस लौट आए हैं. जोधपुर से घर पहुंचते ही सबसे पहले वो पहुंचे अपने पिता सलीम खान और मां सलमा के पास . इस दौरान सलमान खान अपनी बालकॉनी पर अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए आए और इस दौरान अपने भांजे आहिल को भी साथ लेकर आए. इस दौरान उनके साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा, पिता सलीम और मां भी नजर आईं और सभी ने फैंस का अभिवादन किया.

इस दौरान जब एबीपी न्यूज ने सलमान खान के पिता से बात करने की कोशिश की तो पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया लेकिन जब सलमान मुंबई मैं लैंड हुए तो उस दौरान सलीम खान ने हमसे बात की. सलीम खान ने कहा कि फिलहाल वो ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन वो बेसब्री से अपने बेटे के घर आने का इंतजार कर रहे हैं और बेहद खुश हैं.

फैंस में दिखा जबरदस्त जोश 

अपने फेवरिट स्टार की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस घंटों से उनके घर के बाहर खड़े हैं.सलमान खान के मुंबई लौटने से पहले उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सलमान खान के फैंस पिछले दो दिन से सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर खड़े थे.

सजा से लेकर जमानत तक का घटनाक्रम

आपको बता दें कि गुरुवार को कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी पाया था और पांच साल की सजा सुनाई थी. इस केस में कोर्ट ने अन्य आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया था. सजा सुनाए जाने के बाद से ही सलमान खान जोधपुर की सेंट्रल जेल में थे. जिसके बाद शनिवार दोपहर 3 बजे सलमान खान को बेल दे दी गई.

  • सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने मीडिया को बताया कि जज ने कहा 'बेल ग्रान्टिड'. बता दें कि सेशंस कोर्ट से जमानत का ऑर्डर पहले ट्रायल कोर्ट में जाएगा, फिर उसके बाद ट्रायल कोर्ट सलमान की रिहाई का ऑर्डर सेंट्रल जेल में भेजेगी. उसके बाद ही सलमान जेल से रिहा हो सकते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में शाम तक का समय लग सकता है.
  • कोर्ट ने कहा है कि सलमान खान को सात मई को कोर्ट में आना होगा. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उनको देश छोड़ने से पहले कोर्ट की इजाजत लेनी होगी.
  • सलमान खान को जमानत मिल गई है. सलमान को कोर्ट से 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली है. सलमान की सजा सस्पेंड कर दी गई है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget