एक्सप्लोरर

सलमान के लिए डर लगता है? Salim Khan बोले-'इज्जत और जिल्लत, जिंदगी और मौत खुदा के हाथ'

Salim Khan on Salman Khan Security: पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है. सलीम खान ने एबीपी लाइव से बातचीत करते समय कई खुलासे किए.

Salim Khan on Salman Khan Security: 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई जिसके बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. मुंबई पुलिस ने सलमान को पूरी सिक्योरिटी दी है और वो अपने घर पर हैं या फार्म हाउस पर इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जा रही. हाल ही में सलीम खान ने एबीपी लाइव से बातचीत की जिस दौरान उन्होंने सलमान खान को लेकर कई बातें शेयर की और कुछ खुलासे भी किए.

एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए सलीम खान ने बताया कि सलमान खान ने किसी जानवर को नहीं मारा है. सलीम खान ने ये भी बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद सलमान खान को मुंबई पुलिस ने पूरी सुरक्षा दी है और उन्हें पूरी तरह से घर में रहने की सलाह दी है.

सलमान खान पर क्या बोले सलीम खान?

सलीम खान से पूछा गया कि सलमान को लेकर डर लगता है? इसपर सलीम खान ने कहा, 'डर की बात नहीं है लेकिन खुलेआम मारने की बात करना गलत है. पुलिस वालों का कहना है कि खिड़की पर नहीं आना है, यहां नहीं जाना है, वहां नहीं जाना है, घर में भी बाहरी तरफ नहीं जाना है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

पुलिस की सुरक्षा पर सलीम खान ने आगे कहा, 'पुलिस ने हमारी हिफाजत के लिए ऐसी बातें कही हैं. जिंदगी का खतरा है तो उसे मानना भी चाहिए लेकिन एक बात कहना चाहूंगा किसी की इज्जत और जिल्लत, जिंदगी और मौत खुदा के हाथ में है, ये कुरान शरीफ में है. खुदा ने कहा है कि मौत और जिंदगी मेरे हाथ में है तो जो होगा देखेंगे. अगर बात माफी मांगने की है तो किससे और क्यों मांगे, सलमान ने कोई गलती नहीं की है.'

चिंकारा शिकार केस पर सलीम खान

सलीम खान ने चिंकारा शिकार केस में कहा, 'सलमान ने किसी जानवर को नहीं मारा है, वो तो जानवरों से प्यार करता है. एक जानवर घायल हो गया था तो सलमान ने उसकी देख-रेख की और जब खुदा की मर्जी से वो मर गया तो सलमान उसके पास बैठकर रोया था. उसने कोई गलती नहीं की है, उसने मुझे बताया और वो मुझसे झूठ नहीं बोलता है.'

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ी सलमान की सिक्योरिटी

12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद सलमान खान ने 'बिग बॉस 18' की शूटिंग कैंसिल करके बाबा सिद्दीकी की फैमिली के पास पहुंचे. बाबा सिद्दीकी और सलमान खान की दोस्ती बचपन की है और वो हमेशा सुख-दुख में साथ रहे. इस घटना के बाद से ही सलमान खान को पूरी तरह से सिक्योरिटी में रखने के आदेश मिले और इसके चलते सलमान ने फिल्मों और शोज की शूटिंग पोस्टपोन्ड कर दी.

यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान क्यों मांगे माफी, उसने किसी जानवर को नहीं मारा’, लॉरेंस बिश्नोई पर भड़के एक्टर के पिता सलीम खान

मेघा प्रसाद एबीपी न्यूज़ में सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर तोड़े रिकॉर्ड, 'इरुमुडी' समेत 13 फिल्मों को पछाड़ा
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर तोड़े रिकॉर्ड, 'इरुमुडी' समेत 13 फिल्मों को पछाड़ा
बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, 'लीव इंडिया' नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती
देश छोड़ने के आदेश के खिलाफ बॉम्बे HC जाएंगे इमरान खान, हायर किए बड़े वकील
'इन्हें गंदी भाषा ही बोलनी है...' समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
पत्नी देबिना बनर्जी और को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
पत्नी और को-एक्ट्रेस ईशा संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget