एक्सप्लोरर

Salaar Box Office Collctiion Day 23: बॉक्स ऑफिस पर सालार की रफ्तार पड़ी सुस्त, अब 1 करोड़ भी कमा पाना हुआ मुश्किल, शनिवार को फिर गिरी कमाई

प्रभास की फिल्म सालार ने ओपनिंग डे पर 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे. लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई घटती जा रही है.

Salaar Box Office Collctiion Day 23: प्रभास की फिल्म सालार ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ाया. इस पैन इंडिया फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से सभी को हैरान कर दिया था. साउथ के साथ-साथ इस क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी अच्छी कमाई की. ओपनिंग डे पर 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सालार ने इतिहास रच दिया था. लेकिन अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई. हर दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छापने वाली इस फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट आई है. ऐसे में अब 23वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है....

बॉक्स ऑफिस पर सालार की रफ्तार पड़ी सुस्त
शुरुआत के तीन हफ्तों तक नील प्रशांत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे. अपनी शानदार कमाई से कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए भी. लेकिन अब फिल्म में कमाई भी गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं. तो आइए जानते हैं तीसरे शनिवार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की...

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 23वें दिन पर महज 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
  • वहीं अब ‘सालार’ की 23 दिनों की कुल कमाई 402.9 करोड़ रुपये हो गई है.

वर्ल्डवाइड भी सुस्त हुई सालार
वहीं सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ने 22वें दिन सिर्फ 1.53 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. वहीं कुल मिलाकर प्रभास की फिल्म का टोटल कलेक्शन दुनियाभर में 712.16 करोड़ रुपये हो गया है. 

साउथ की इन फिल्मों से है सालार को खतरा
वहीं सालार की घटती कमाई की एक वजह महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' भी है. 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई महेश बाबू की गुंटूर कारम ने पहले ही दिन 42 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है. पहले दिन की कमाई के साथ फिल्म ने साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वहीं गुंटूर कारम के अलावा 'कैप्टन मिलर' और 'हनुमान' जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं. इससे 'सालार' की कमाई पर असर पड़ सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

ये भी पढ़ें: Ira-Nupur Wedding Reception: बेटी आयरा और दामाद नुपुर को पोज सिखाते नजर आए आमिर खान, सामने आया कपल के रिसेप्शन का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल बाद गोविंदा का कमबैक, अनाउंस की फिल्म 'रूपा', नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
7 साल बाद गोविंदा का कमबैक, अनाउंस की फिल्म 'रूपा', नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 5 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 5 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Sam Neill Death: नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर स्टार सैम नील, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया शोक
नहीं रहे हॉलीवुड स्टार सैम नील, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया शोक
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला शर्मा को दी आखिरी विदाई, Video देखकर नम हो जाएगी आंखें
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला को दी आखिरी विदाई, देखें Video

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget