एक्सप्लोरर

Saiyaara Collection Day 2: 'सैयारा' ने आज जो किया है, वो 10 साल में एक बार होता है! सिर्फ सनी देओल कर पाए थे ऐसा

Saiyaara Box Office Collection Day 2: अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' ने दूसरे दिन कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर जो किया है, उसे देखने और पढ़ने के बाद आपके पास हैरान होने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा.

'सैयारा' आई, दो नए चेहरों के साथ और बस छा गई. सोशल मीडिया पर सब साफ दिख रहा है कि इस फिल्म ने लोगों को प्रभावित किया है. फिल्म देखते-देखते कुछ रो पड़े तो कुछ ने पूरे थिएटर को ही किसी कंसर्ट में बदल दिया.

ऐसा कई दशकों में होता है जब कोई फिल्म आती है और लोग थिएटर से बाहर फिल्म से जुड़ी किसी भी टेक्निकैलिटी के बारे में बात करते हुए नहीं निकलते, वो बस किसी नशे में चूर दिखते हैं. इसीलिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी वैसा नजारा दिखाया है जो कई दशकों में दिखता है.

'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन से जुड़ा ऑफिशियल डेटा अपने पोस्ट में बताया, जो 21.25 करोड़ रहा. उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को छोड़कर कोई भी यशराज फिल्म्स की फिल्म पोस्ट कोविड इतना कलेक्शन नहीं कर पाई.

अब फिल्म की कमाई से जुड़ा दूसरे दिन का शुरुआती डेटा भी आ चुका है. सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 10:40 बजे तक 24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का टोटल कलेक्शन 45.25 करोड़ रुपये हो चुका है. आज का डेटा फाइनल नहीं है. अभी इसमें बदलाव हो सकता है.

'सैयारा' जैसी फिल्में दशकों में आती हैं एक बार

  • 'सैयारा' को सिर्फ 60 करोड़ के बजट में बनाया गया है और फिल्म ने दूसरे ही दिन अपने बजट का 75 प्रतिशत निकाल लिया है. पिछली बड़ी हिट्स पर नजर डालें तो ऐसा करने वाली शायद ही कुछ फिल्में हों.
  • उन फिल्मों में 'पुष्पा 2' को ले सकते हैं. 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में पेड प्रीव्यू को मिलाकर 321.3 करोड़ रुपये यानी करीब 64 प्रतिशत ही कमाया था.
  • पठान की बात करें तो 240 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सैक्निल्क के मुताबिक, 2 दिन में 127.50 करोड़ रुपये कमाते हुए बजट का 53 प्रतिशत ही निकाल पाई थी.
  • शाहरुख खान की जवान को 300 करोड़ में बनाया गया था और इसने दो दिनों में 153 करोड़ यानी करीब 51 प्रतिशत ही निकाले थे.
  • ऐसे ही छावा ने दो दिन में 68 करोड़ कमाकर अपने 130 करोड़ के बजट का सिर्फ 52 प्रतिशत ही निकाला था. 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

'गदर 2' जैसा इतिहास बनाने के करीब पहुंची 'सैयारा'

अगर बात सिर्फ 2 दिन में बजट का कितना बड़ा हिस्सा किस एक्टर की फिल्म ने निकाला, तो इस मामले में सनी देओल की 'गदर 2' ही वो फिल्म है जो 'सैयारा' पर भारी पड़ती दिखी है. इस फिल्म को भी सिर्फ 60 करोड़ बजट में बनाया गया था. 

इस फिल्म ने दो दिनों में सैक्निल्क के मुताबिक, 83.18 करोड़ रुपये कमाते हुए बजट का 138 प्रतिशत से ज्यादा निकाला था. हालांकि, सैयारा के लिए ये बड़ी बात है कि दो नए चेहरों के साथ ये फिल्म सनी देओल की फिल्म की लीग में खड़ी हो पाई है.

'सैयारा' के बारे में

एक विलेन और आशिकी 2 जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिर से थिएटर्स में जादू रचा है. फिल्म में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं. फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget