एक्सप्लोरर

Lock Upp: सायशा शिंदे ने बताया यौन शोषण से जुड़ा अपना दर्दनाक अनुभव, कहा 'लोग बोले गे हो इसलिए होता है'

Saisha Shinde Sexual Assaut Incident: लॉक अप शो में बीते दिन मुनव्वर फारुकी और कंगना रनौत ने यौन शोषण से जुड़ा सीक्रेट्स शेयर किया था. इसके बाद हाल ही में सायशा शिंदे ने भी अपना एक दर्दनाक अनुभव सुनाया.

Saisha On Her Sexual Assaultation: कंगना रनौत का शो लॉक अप जैसे जैसे अपने फिनाले की ओर पहुंच रहा है, वैसे ही कंटेस्टेंट्स के बीच इसे जीतने की होड़ मच रही है. हाल ही में शो से बाहर होने से खुद को बचाने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपनी जिंदगी के सीक्रेट्स शेयर करने का मौका दिया गया था, जिसके बाद सायशा शिंदे ने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक अनुभव सबके सामने साझा किया.

पिछले दिनों अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे, आजमा फलाह, मुनव्वर फारुकी और यहां तक की खुद कंगना रनौत को अपने सीक्रेट्स शेयर करते देखा गया. इनके यौन शोषण से जुड़े राज सुनकर सायशा को अपने पुराने दिन याद आ गए. ऐसे में उन्होंने बताया कि किस तरह उनका सिर्फ इसलिए शोषण किया गया क्योंकि वह समलैंगिक हैं. उन्होंने कहा, 'यह मेरा पहला सीक्रेट था. आप दोनों को सुनने के बाद मुझे अपना एक्सपीरियंस भी याद आ गया. कुछ लोग जिन्हें मैंने यह सब बताया तो उन्होंने मुझसे कहा- तुम बहुत ज्यादा सेक्स में शामिल हो और तुम गे हो इसलिए ऐसा हो रहा है. उसके बाद किसी को बताने की हिम्मत भी नहीं हुई.' बताते चलें कि सायशा एक सिलेब्रिटी डिजायनर हैं और उन्होंने दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, कटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, सनी लियोनी, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर और हिना खान जैसे टॉप सिलेब्रिटीज के साथ काम किया है. शो के दौरान वह पहले भी बता चुकी हैं जब वह स्वपनिल शिंदे थीं तो उन्हें ऐसा लगता था कि वह एक गे पुरुष हैं. उस दौरान उन्हें बेहद मानसिक स्ट्रगल से गुजरना पड़ा था जब उन्होंने स्वपनिल से सायशा बनने का फैसला किया. 

मुनव्वर भी हो चुके हैं यौन शोषण का शिकार
इससे पहले मुनव्वर भी अपना सीक्रेट सबके सामने शेयर कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि जब वह 6 साल के थे तो कई सालों तक उनका यौन शोषण किया गया था. ऐसा करने वाले उनके मुताबिक, उनके रिश्तेदार थे, जिसे काफी समय तक वह समझ नहीं सके कि उनके साथ क्या हो रहा है. उनके 11 साल के होने तक यह सब चलता रहा. मुनव्वर की बाते सुनने के बाद शो की होस्ट कंगना ने भी अपने बचपन के बुरे अनुभव को शेयर किया.

यह भी पढ़ें- Watch: फिल्म 'बवाल' के सेट से जाह्नवी कपूर ने दिखाई झलक, मोहम्मद रफी के गाने पर वरुण धवन का वीडियो वायरल

Jacqueline Fernandez: 125000 की हील्स पहने सीढ़ियों पर बैठी नज़र आईं मिस फर्नांडीज, यकीन नहीं होता तो देखें प्राइस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget