एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Amrita Singh Love Story: जब पहली डेट के बाद ही अमृता सिंह के घर 2 दिन रुके थे सैफ अली खान, ये है मजेदार किस्सा

Saif Ali Khan Amrita Singh Love Story: पहली डेट के बाद अमृता सिंह के घर पर सैफ अली खान दो दिन रुके थे. दोनों की लव स्टोरी से जुड़ा ये किस्सा बेहद दिलचस्प है.

Saif Ali Khan Amrita Singh Love Story: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. वह अपने हर किरदार से फैंस को चौंका देते हैं. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सैफ अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं. एक्स वाइफ अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ उनकी लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सैफ अली खान पहली डेट के बाद अमृता सिंह के घर पर दो दिनों तक रुके हुए थे.

ऐसे हुई थी सैफ और अमृता की पहली मुलाकात

सैफ और उनकी एक्स वाइफ अमृता की पहली मुलाकात फिल्ममेकर राहुल रवैल द्वारा आयोजित एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. राहुल की अपकमिंग फिल्म से सैफ अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे. अमृता के साथ अच्छे रिलेशन की वजह से डायरेक्टर राहुल ने एक्ट्रेस को भी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ फोटोशूट के लिए इनवाइट किया था. इस मुलाकात के दौरान अमृता पर सैफ अली खान फिदा हो गए थे. 

अमृता सिंह ने सैफ को अपने घर पर किया इनवाइट 

कुछ सालों पहले सैफ अली खान और अमृता सिंह ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो Rendezvous with Simi Garewal में शिरकत की थी. इस दौरान सैफ ने अमृता सिंह के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर खुलकर बात की. एक्टर ने चैट शो में बताया कि उन्होंने अमृता को डिनर डेट के लिए इनवाइट किया था, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, 'नहीं, मैं बाहर जाना पसंद नहीं करती हूं, लेकिन आप चाहें तो मेरे घर पर डिनर के लिए आ सकते हैं.' 

अमृता सिंह के घर पर दो दिन रुके थे सैफ

इसके बाद सैफ, अमृता सिंह के घर पहुंच गए थे. वहां पर एक्टर ने अमृता को बिना मेकअप के देखा और वह उनकी खूबसूरती देख हैरान रह गए थे. अमृता सिंह के घर पर सैफ 2 दिनों तक रुके थे. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे से जानने की कोशिश की थी. हालांकि, एक छत के नीचे रहते हुए भी दोनों अलग-अलग कमरे में सोते थे.

सैफ ने 21 की उम्र में रचा ली थी 33 की अमृता संग शादी
 
मालूम हो कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अमृता सिंह  (Amrita Singh) के साथ साल 1991 में शादी रचाई थी. उस वक्त दोनों की उम्र में 12 साल का गैप था. सैफ 21 के साथ थे, तो अमृता 33 साल की. हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और फिर सैफ-अमृता ने साल 2004 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए, जिनके नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं.

यह भी पढ़ें-Armaan Malik के बेटे चिरायु ने की स्कूल में चोरी, गुस्से में आग बबूला हुईं Payal Malik ने कर दी चप्पल से पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
'मिर्जापुर: द मूवी' के 'ए' सर्टिफिकेट पर निर्देशक ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'क्रिएटिव विजन के साथ समझौता नहीं...'
'मिर्जापुर: द मूवी' के 'ए' सर्टिफिकेट पर निर्देशक ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'क्रिएटिव विजन के साथ समझौता नहीं...'
'1942: ए लव स्टोरी' होगी री-रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा अनिल कपूर और मनीषा कोइराला का रोमांस
'1942: ए लव स्टोरी' होगी री-रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा अनिल कपूर और मनीषा कोराला का रोमांस

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget